शिविर लगाकर 3000 नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा

bjp logoअजमेर। भारतीय जनता पार्टी, दाहरसेन मण्डल द्वारा आज शाम महावीर सर्किल फव्वारा चैराहा पर भाजपा का सदस्यता अभियान शिविर लगाकर 3000 नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा। लोगों मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह देखा गया। जनसमुदाय स्वयं आगे आकर शिविर मे भाजपा से जुड़ रहा है। विशेषकर युवा पीढ़ी मे नरेंद्र भाई मोदी से जुड़ने का जज्बा देखने को मिला।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी इसी प्रकार तन मन से कार्य करने को कहा। यह एक महाअभियान है, देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सपना है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बने यह जब ही संभव है तब प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभाये। देश को कांग्रेस मुक्त बनाए की यह पहली कड़ी है। अत हम सभी कार्यकर्ताओं को इस महायज्ञ मे आहुति देनी चाहिए।
मण्डल द्वारा आगे भी अन्य स्थानों पर इस प्रकार के शिविर लगाकर जनता को भाजपा से जोड़ने का काम किया जाएगा । इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश सोनी, जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, जोगेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक शर्मा, डी पी शर्मा, श्वेता शर्मा, शशांक शुक्ला, वासू कुंदनानी, राजू धाबा, विकास शर्मा, रवि आमरिया, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132

error: Content is protected !!