बच्चो को शिक्षा की मुख्यधारा मे जोडने का लिया संकल्प

IMG_20150418_095226सूरजपुरा / शंकर खारोल / अजमेर प्रोढ शिक्षण समिति द्वारा संचालित किशोर किशोरियो की शिक्षा और विकास परियोजना के तत्वाधान मे कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे शनिवार को परियोजना कार्मिको ने कक्षा छ,सात व आठ कक्षा के किशोर किशोरियो से से विद्यालय मे अनियमित, डापआउट छात्रो को शिक्षा की मुख्य धारा मे जोडने मे मिलकर प्रयास करने के मुददे पर खुलकर चर्चा करते हुए कारणो की समीक्षा। परियोजना सन्वयक सावर लाल पुरोहित ने किशोर किशेरियो को दो समूह मे  बिठाकर विद्यालय मे अनियमित आने व विद्यालय मे देरी से आने वाले छात्र छात्रो के कारणो पर समूह मे बैठकर किशोर किशोरियो ने समूह मे चर्चा कर कार्डशीट मे कारणो को दर्शाया।समूह द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति दी गयी। परियोजना सन्वयक सावर लाल पुरोहित व प्रेरणा केन्द्र प्रभारी शंकर खारोल ने समूह द्वारा निकलकर आए कारणो की समीक्षा। समन्वयक पुरोहित व प्रधानाध्यापक पृथ्वीराजसिह राठौड ने किशोर किशोरियो को अनियमित किशोर किशोरियो को नियमित कराके शिक्षा की मुख्यधारा मे जोडने का प्रयास करने का संकल्प दिलाया। परियोजना सन्वयक सावर लाल पुरोहित ने कहा कि किशोर किशोरी प्रतिदिन अपने सहपाठियो को घर घर जाकर बुलाकर साथ साथ पढने आना चाहिए। व अपने साथी के स्कुल नही आने पर कारणो की जानकारी करना व स्कुल मे कराए गए शिक्षण कार्य की जानकारी उसे देकर स्कुल नही जाने से शिक्षा से वंचित रहने के बारे मे चर्चा करे। ऐसा प्रयास हम मिलकर करे तो किशोर किशोरियो के अनियमिता के ग्राफ मे निश्चित रूप से कमी आएगी। प्रेरणा केन्द्र प्रभारी शंकर खारोल ने कहा कि हमे शिक्षा का महत्व समझते हुए विद्यालय मे हमे शिक्षा ग्रहण कर हम अपने आप को काबिल बनाने का प्रयास करना चाहिए। अपनी काबिलियत पर सफलता टिकी हुई। प्रधनाध्यापक पृथ्वीराजसिहं राठौड ने कार्यशाला व संस्था कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमे मिलकर प्रयास करना चाहिए जिससे अनियमित छात्र छात्रो की समस्या पर निजात पाई जा सकती है।अपने अनियमित साथियो के घर नही आने के कारण पर चर्चा कर उसे नियमित कराने का प्रयास करना चाहिए। आवश्यक होने पर विद्यालय स्टाफ की मदद ले सकते है। विद्यालय प्रशासन विद्यालय समय पश्चात भी छात्र. छात्रो के जुडाव के लिए अभिभावको सम्पर्क करने सहित अन्य समस्याओ पर तत्पर है। इस दोरान परियोजना संमन्वय सावर लाल पुरोहित,प्रेरणा केन्द्र प्रभारी शंकर खारोल,प्रध्यानाध्यापक पृथ्वीराजसिहं राठौड सहित कक्षा छ सात व आठ के किशोर किशोरी मोजूद थे।

error: Content is protected !!