प्रभात फेरी अक्षय तृतीया के अवसर पर बद्रीविषाल मन्दिर पहुंची

prabhat fari5अजमेर। संन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी षिवज्योतिषानन्द जी के पावन सानिध्य में चल रही प्रभात फेरी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नागफणी बौराज रोड स्थित बद्रीविषाल मन्दिर पहुंची। प्रातः 5.45 बजे हरि संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी परिवार बद्री विषाल मन्दिर पहुंचा। वहां पूजा अर्चन के बाद विख्यात शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं श्रीश्री महाराज के कृपा पात्र षिष्य श्री अषोक तोषनीवाल ने अक्षय तृतीया उत्सव के संगीतमय पद प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अषोक जी तोषनीवाल ने निम्न पद एवं भजनों की प्रस्तुति से ‘‘अक्षय तृतीया अक्षय लीला नवरंग गिरधर पेहरेत चंदन। वाम भाग वृषभान नंदिनी विचविच चित्र किये नववंदन, आज बने नंद नंदरी नव चन्दन को तनलेप किये। तामे चित्र बने केसर के रजत है सखी सुभगहिये, जै.जै. बंदी विषाल, सांवरिया ले चल परली पार, गोविन्द चले आओ गोपाल चले आओ आदि भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर पर संन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी षिवज्योतिषानन्द जी महाराज ने अपने सन्देष में कहा कि – ‘‘दान देने से पुण्य मिलता है। इस दिन दिए दान का कभी क्षय नहीं होता। साधकों को सत्पात्र को ही दान देना चाहिए। यहां सत्पात्र को दान देने का अर्थ है, अध्यात्म के प्रसार के साथ-साथ राष्ट्र और धर्म के लिए होने वाले सत्के कार्य में दान देना। सत्पात्र को दान देने से दान करने वाले को पुण्य प्राप्त होने की बजाय दानका कर्म, ‘अकर्म-कर्म’ हो जाता है। अतः उसकी आध्यात्मिक उन्नति होती है। आध्यात्मिक उन्नति होने पर साधक स्वर्गलोक में जाने की बजाय उच्च लोकों में जाते हैं।
अक्षय तृतीया पर ब्रह्मा व श्रीविष्णु की मिश्रित तरंगें उच्च देवताओं के लोक से अर्थात् सगुण लोक से पृथ्वी पर आती है और इसके परिणामस्वरूप पृथ्वी की सात्विकता में 10 प्रतिषत वृद्धि होती है। जब श्रद्धालु संपूर्ण भक्ति-भाव से भगवान की आराधना करता है तब नित्य सुख व सुख समृद्धि प्रदान करने वाले इष्ट देवता की कृपादृष्टि सदैव उस पर बनी रहती है।
आज प्रभात फेरी में पं. महेष शर्मा एवं आलोक माहेष्वरी ने भी अपनी भक्तिमय प्रस्तुति दी। आज के उत्सव में सर्वश्री उमेष गर्ग, लक्ष्मीनारायण हटुका, रामरतन छापरवाल, गोकुल अग्रवाल, अषोक अग्रवाल, अरूण गोयल, शान्तिलाल, दिनेष परनामी सहित अनेक रसिक वैष्णव भक्त उपस्थित थे।
उमेश गर्ग
प्रवक्ता, प्रभात फेरी परिवार
मो. 9829793705

error: Content is protected !!