कृषक हित सर्वोपरी- प्रो. वासुदेव देवनानी

किसान जीवन कल्याण योजना के तहत मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि के चैक वितरित 
वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर, 01 मई। शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि अन्नदाता कृषक के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। यदि किसान का विकास होगा तो समाज व राष्ट्र भी प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा, अतः कृषक हित सर्वोपरी है।

प्रो. देवनानी आज कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) रामगंज में किसान जीवन कल्याण योजना के तहत मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि के चैक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में किसान,गरीब एवं वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। किसान किसी भी समाज व राष्ट्र की प्रगति की प्राथमिक कड़ी है, इसलिए सरकार किसान के दुःख दर्द को दूर करने हेतु सहभागी होकर कार्यरत है।
उन्होंने कहा कि आज किसान जीवन कल्याण योजना के तहत मृतक व घायल किसानों के परिजनों को सहायता राशि के चैक वितरित किए जा रहे है जिससे कृषक परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हो सके। प्रो. देवनानी ने मृतक कृषक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जीवन में आशा व विश्वास के साथ आगे बढ़ने की बात कही। इससे पूर्व कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) रामगंज के व्यापारियों ने शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी के मण्डी परिसर में पहुंचने पर स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने 6 मृतक कृषकों के परिजनों को एक-एक लाख रूपए एवं एक घायल कृषक  को 5 हजार रूपए की सहायता राशि के चैक  वितरित किए। इस प्रकार कुल 6 लाख 5 हजार रूपए की राशि के चैक वितरित किए गए। कार्यक्रम में कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) के सचिव श्री बनवारी लाल माथुर, सदस्य श्री बलराम हरलानी, प्रकाश चन्द्र मीणा, मृतक कृषकों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
error: Content is protected !!