श्रमिक संघ सकारात्मक सोच से कार्य करें-गेरा

MD_meeting2-(Union)-27-5-2015अजमेर, 27 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा ने कहा है कि श्रमिक संघ विद्युत उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए उनकी समस्याओं का समय पर निस्तारण करें। वे सकारात्मक सोच के साथ निगम कार्याें में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
प्रबंध निदेशक बुधवार को डिस्काॅम मुख्यालय सभागार में अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के श्रमिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं की समाधान के लिए निगम सदैव तत्पर है, इसके लिए श्रमिक संघ के पदाधिकारियों के साथ प्रति तीन माह में बैठक भी आयोजित की जाएगी।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर निदान हो तथा उन्हें राहत मिले इसके लिए कर्मचारी सकारात्मक सोच के साथ निगम कार्याेें में अपना सहयोग प्रदान करंें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का हित सर्वोपरि है, इसके लिए उनकी संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए डिस्काॅम क्षेत्रा के 11 जिलों के लिए कम्प्यूटरीकृत उपभोक्ता सेवा केन्द्र प्रांरभ किया गया है, जिसका टोल फ्री नम्बर 1800-180-6565 हैं। उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी समस्या/ शिकायत को इस टोल फ्री नम्बर से दर्ज करवा सकते हैं। दर्ज प्रकरणों की प्रतिदिन प्रातः मुख्य अभियंता (आई टी) द्वारा समीक्षा की जाकर समस्या समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को भिजवाई जाती हैं। इस केन्द्र पर विद्युत बाधित, ट्रांसफार्मर बदलने, कर्मचारियों के व्यवहार संबंधी, बिजली चोरी तथा वितरण संबंधी समस्याओं को दर्ज किया जा सकता हैं। उन्होंने सभी से कहा कि वे इस टोल फ्री नम्बर का व्यापक प्रचार प्रसार कर प्रत्येक उपभोक्ता तक यह नम्बर पंहुचाए ताकि उपभोक्ता अपनी समस्या/शिकायत इस केन्द्र पर दर्ज करा समय पर समधान प्राप्त कर सके।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि तकनीकी सहायक के कार्याें को प्रभावी बनाने तथा व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित करने के उद्देश्य से प्रत्येक फीड़र पर तकनीकी सहायकों का पदनाम फीड़र मैनेजर करते हुए उन्हें लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि प्रत्येक फीडर की प्रभावी माॅनिटरिंग हो सकेगी। फीड़र पर मीटरिंग के साथ कन्ज्यूमर इंडैक्सिंग का कार्य भी करवाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि तकनीकी सहायकों को संचार व्यवस्था से जोड़ने के लिए निगम के मोबाईल सीयूजी प्लान से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा हैं। जिसमें एक निर्धारित राशि निगम द्वारा वहन की जाएगी तथा शेष राशि उन्हें स्वयं भुगतनी होगी।
उन्होंने श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि वे निगम हित में सोच बनाकर राजस्व बढ़ाने तथा लोसेज को कम करने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि नियम के विपरित गलत कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी चाहे वह किसी भी पद पर हो। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर उस पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी से कहा कि वे कानून सम्मत कार्य ही करें।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मेडिक्लेम पाॅलिसी का लाभ समय पर मिलें। इसके लिए आने वाली समस्याओं को दूर किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिलें, इसके लिए भी डी.पी.सी. कराने की कार्यवाई भी शीघ्र की जाएगी।
बैठक में सचिव (प्रशासन) श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कर्मचारियों को नियमों के दायरे में रहते हुए सकारात्मक सोच के साथ लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएगें।
बैठक में कर्मचारी प्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्रा की कर्मचारी समस्याओं की जानकारी दी तथा आवश्यक कार्यवाई करने का आग्रह किया, जिस पर प्रबंध निदेशक ने यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मुख्य लेखाधिकारी (एटीबी) श्री एस.एम. माथुर, उप निदेशक (कार्मिक) श्री श्याम सुन्दर शर्मा, श्रमिक संघ के अध्यक्ष धर्मू पारवानी, महामंत्राी नरेन्द्र सिंह राठौड, कार्यकारी अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, संयुक्त महामंत्राी विनीत कुमार जैन सहित समस्त सर्किल से आए श्रमिक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
—000—
विद्युत जनित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियंत्राण कक्ष स्थापित
अजमेर, 27 मई। आगामी मानसून में विद्युत जनित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अजमेर वृत्त स्तरीय बाढ़ नियंत्राण एवं आपदा प्रबंधन हेतु नियंत्राण कक्ष स्थापित किया गया हैं।
अधीक्षण अभियंता (अ.श.वृ.) श्री वी. एस. भाटी ने बताया कि सिटी पावर हाऊस हाथी भाटा अजमेर में स्थापित इस नियंत्राण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0145-2672026 हैं। साथ ही टोल फ्री नम्बर 1800-180-6565 उपभोक्ता सेवा केन्द्र का भी कार्य करेगा। नियंत्राण कक्ष के प्रभारी अधिशाषी अभियंता (शहर उपखण्ड़-प्रथम) श्री मुकेश ठाकुर होंगे जबकि माॅनिटरिंग अधिकारी सहायक अभियंता (खण्ड़-द्वितीय) श्री विकास भारद्वाज होंगे। उन्होंने बताया कि नियंत्राण कक्ष प्रातः 8.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक कार्य करेगा। जिसमें प्रातः 8.00 से 4.00 बजे तक कनिष्ठ अभियंता श्री रवि खण्डेलवाल तथा अपरान्ह 4.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक कनिष्ठ अभियंता श्री राजीव सिंह कार्य देखेंगे।
—000—
बिजली चोरी रोकने की छापामार कार्यवाही
10 लाख 33 हजार का राजस्व निर्धारण
अजमेर, 27 मई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सतर्कता दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए की गई प्रभावी कार्यवाही के तहत बुधवार को विभिन्न वृत्तांे के 72 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर कुल 58 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कर कुल 10 लाख 33 हजार रूपए का राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया।
निगम के कार्यवाहक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री सुरेन्द्र कुमार भाटी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए 27 मई को की गई कार्यवाही के तहत बिजली चोरी के सामने आए मामलों में अजमेर वृत्त में 3 स्थानों पर जांच कर एक स्थान पर चोरी पकड़कर 28 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। भीलवाड़ा वृत्त में 9 स्थानों पर जांच कर 6 स्थानों पर चोरी पकड़कर 45 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। नागौर वृत्त में 15 स्थानों पर जांच कर 11 स्थानों पर चोरी पकड़कर एक लाख 37 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। झुंझुनूं वृत्त में 7 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर बिजली चोरी पकड़कर 65 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। सीकर वृत्त में 26 स्थानों पर जांच कर 24 स्थानों पर चोरी पकड़कर 3 लाख 5 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।
उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ वृत्त में 3 स्थानों पर जांच कर 2 स्थानों पर चोरी पकड़कर 4 लाख रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। प्रतापगढ़ वृत्त में 7 स्थानों पर जांच कर 5 स्थानों पर चोरी पकड़कर 30 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। वहीं उदयपुर वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 23 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।
विद्युत थानों द्वारा की गई कार्यवाही:-
कार्यवाहक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री सुरेन्द्र कुमार भाटी ने बताया कि बुधवार को विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थानों में विद्युत चोरांे के खिलाफ कार्यवाही कर 12 प्रकरण दर्ज कर पिछले सहित कुल 46 प्रकरणों का निस्तारण कर 4 लाख 50 हजार 228 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।
उन्होंने बताया कि अजमेर में एक प्रकरण का निस्तारण कर 10 हजार 887 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया जबकि किशनगढ़ 2 प्रकरणों का निस्तारण कर 10 हजार 4 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। इसी प्रकार नागौर में 2 प्रकरणों में 9 हजार 406 रूपए, मकराना में 3 प्रकरणांे में 48 हजार 377 रूपए, झुंझुनूं में 2 प्रकरणों में 18 हजार 245 रूपए, सीकर में 2 प्रकरणों में 10 हजार 563 रूपए, रींगस मंे 6 प्रकरणों में 70 हजार 269 रूपए, चित्तौड़गढ़ में 13 प्रकरणों में एक लाख 56 हजार 645 रूपए, बड़ी सादढ़ी में एक प्रकरण में 5 हजार 152 रूपए, प्रतापगढ़ में एक प्रकरण में 19 हजार 828 रूपए, बांसवाड़ा मंे 3 प्रकरणों में 10 हजार 992, राजसमंद में 6 प्रकरणों में 28 हजार 535, उदयपुर में 3 प्रकरणों में 41 हजार 568 रूपए तथा सलूम्बर मंे एक प्रकरण में 9 हजार 757 रूपए की राशि वसूल की गई।

error: Content is protected !!