सदस्यता महाअभियान में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी सुनिष्चित की गई

bjp logoअजमेर। श्रीनगर रोड़ स्थित होटल दाता इन में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सम्पूर्ण देषभर में सदस्यता अभियान के बाद सदस्यता सम्पर्क महाअभियान में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी सुनिष्चित की गई मिडिया संयोजक अनीष मोयल ने बताया की बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेषाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने कहा कि सम्पर्क महाअभियान में महिला मोर्चा की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि हम देष की आधी आबादी है तथा महिला मोर्चा घर-घर जाकर महिलाओं से सम्पर्क कर भाजपा की केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनउपयोगी योजनाओं को लेकर जाये तथा सरकार की उन योजनाओं से उनको जोडे़।
महिला मोर्चा प्रदेषाध्यक्ष विनिता सेठी ने कहा कि जिस प्रकार से महिला मोर्चा द्वारा घर-घर जाकर, षिविर लगाकर महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई उसी प्रकार अब उन तक पहुंचकर भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ उन तक पहुंचानी है।
साथ ही आगामी दिनों में सम्पर्क महाअभियान को पूर्णगति एवं गंभीरता के साथ हमें इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना है क्योंकि एक महिला घर-घर जाकर महिला साथियों से आसानी से सम्पर्क कर सकती है तथा इसके द्वारा हमारी सदस्यता की प्रमाणिकता भी सिद्ध होगी।
शहर जिला अध्यक्ष जयंति तिवारी ने आष्वासन दिलाया की अजमेर शहर जिला महिला मोर्चा द्वारा इस कार्य को पूर्ण किया जायेगा। मंच संचालन श्रीमती विनिता जैमन ने किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में जयपुर संभाग प्रभारी जंयति गर्ग, अजमेर संभाग प्रभारी विनिता जैमन, बीकानेर संभाग प्रभारी छाया गुप्ता, सरपंच गीता चौधरी, सीमा गोस्वामी, डेम बुगालिया, कमला सिरोल, भारती श्रीवास्तव, कुसुम मिश्रा, प्रभा शर्मा, रष्मि शर्मा, द्रोपदी राजावत, तृप्ति श्रीवास्तव, अनिता बैरवा सहित महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थी

error: Content is protected !!