नगर निगम चुनाव में मिशन 60 को हासिल करेगें – वीरमदेव

निगम चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर भाजपा का परचम फैहराना है – अनिता भदेल
आदर्श मण्डल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जोश के साथ सम्पन्न

a1a2अजमेर 27 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी आदर्श मण्डल अजमेर का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन माधव मन्दिर के पास समारोह स्थल आदर्श नगर में सम्पन्न हुआ।
मण्डल महामंत्री रंजन शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि वीरमदेव जी ने अपने उदबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इस पार्टी का आम कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री तक बनता है और दुनियाँ में सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है तो वह भाजपा है और है तो सिर्फ कार्यकर्ता के बुते पर। कार्यकर्ता को मानसम्मान मिलता है और उसकी चिन्ता भी भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करता है और हम कार्यकर्ता के बूते पर अजमेर नगर निगम चुनाव में मिशन 60 को हासिल करेगें क्योकि राज्य के विकास के लिये मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये कार्यो की हर जगह प्रशंसा हो रही है। अब मौका है कि शहर विकास का और हमें सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी को विजयी बनाना है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि केन्द्र व राज्य की योजनाओं को विस्तृत रूप से बताते हुए उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शासन व प्रशासन से कैसे जनता को फायदा पहुंचायें उसके लिये संकल्पबद्ध है तथा हमारी योजनाओं को जनता को फायदा पहुंचे उसके लिये हम सभी कार्यकर्ताओं को इस नगर निगम चुनाव में हमारे प्रत्याक्षी को विजयी बनाकर भाजपा का परचम फैहराना है तथा इस नगर निगम को कंाग्रेस मुक्त बनाना है। हम 11 करोड़ कार्यकर्ता है और देश को विकास की ओर ले जाने के लिये अजमेर को स्मार्ट सिटी व हेरिटेज सिटी बनाने के लिये इस चुनाव रूपी यज्ञ में अपनी पूर्ण आहुति देकर भाजपा के प्रत्याक्षी को विजयी बनाकर हमें मिशन 60 को जीतना है।
इस अवसर पर शहर महामंत्री व पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने महासम्पर्क अभियान की पूर्ण जानकारी दी तथा हमारी लोकप्रिय विधायक व मंत्री अनिता भदेल द्वारा कराये गये विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। अंत में धन्यवाद मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा ने दिया व मंच संचालन महामंत्री रंजन शर्मा ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित किये गये। इस अवसर पर शहर जिला उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल, तिलक सिंह रावत, सम्पत सांखला, राजेश घाटे, कंवल प्रकाश किशनानी, मोहन राजोरिया, देवेन्द्र सिंह शेखावत, श्याम तंवर, प्रभा शर्मा, महेन्द्र राव, बीना गोयल, सुषमा शर्मा, कृष्णा सोनी, अमरचन्द दगदी, अरूण शर्मा, हितेश डाबरिया, श्याम बाबू शर्मा, मनोज सोलंकी, पांचूलाल, दीपक शर्मा व जिला कार्यकारिणी, मण्डल कार्यकारिणी, पार्षद व पूर्व पार्षद, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता व बूथ पालक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मण्डल के समस्त बी.एल.ए. 2, मण्डल स्तर पर वार्ड चुनाव आवेदनकर्ता समर्थकों के साथ व मण्डल स्तरीय बूथ समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रंजन शर्मा
मण्डल महामंत्री आदर्श मण्डल
9828051444

error: Content is protected !!