महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने ग्रहण किया पदभार

धन्यवाद यात्रा के रूप में जुलुस निकालकर नगर निगम अजमेर में बने भाजपा बोर्ड के लिये जनता का किया आभार
dharmendra gehlotअजमेर, 24 अगस्त 2015। अजमेर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने आज दोपहर 2.00 बजे नगर निगम कार्यालय में महापौर का पदभार ग्रहण किया।
भाजपा जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे नवनिर्वाचित महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत व उपमहापौर श्री संपत सांखला निगम कार्यालय में पूजा अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव सहित शहर जिला के पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा के नवनिर्वाचित सभी पार्षद उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर के मुख्य मार्गो पर धन्यवाद यात्रा के रूप में जुलुस निकालकर शहरवासियों के प्यार, सहयोग व समर्थन से नगर निगम अजमेर में बने भाजपा बोर्ड के लिये शहर की जनता का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक एसोसिएषन, सामाजिक संस्थाओं, जन समुदाय एवं अन्य विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा, माल्यार्पण, षाल ओढाकर, मिष्ठान्न खिलाकर व फटाके छोडकर महापौर एवं उप महापौर का जोरदार स्वागत किया।
जुलुस नगर निगम से प्रारम्भ होकर चूडी बाजार होते हुऐ नया बाजार चैपड़, आगरा गेट गणेश मन्दिर, नसियांजी, महावीर सर्किल, गंज, देहली गेट, से दरगाह बाजार होते हुऐ दरगाह के सामने से नला बाजार, मदार गेट, कंवण्डसपुरा, न्यू मैजेस्टिक, प्लाजा सिनेमा, डिग्गी चैक, तांगा स्टेण्ड, सीताराम बाजार, गोल चक्कर, ट्रांसपोर्ट नगर, पड़ाव, पानदरीबा, क्लाॅक टाॅवर से प्रवासी होटल के सामने से होते हुऐ स्टेशन रोड़, गांधी भवन, होते हुऐ नगर निगम पर समाप्त हुआ।
इस धन्यवाद यात्रा में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला समस्त पार्षद सहित शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, उपाध्यक्ष सतीष बंसल, तिलकसिंह रावत, विकास सोनगरा, सुलोचना शुक्ला महामंत्री रमेष सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत पारीक सहित नीरज जैन, रष्मि शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, विनोद कंवर राठौड़,ष्शहर जिला के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ थे।
शरद गोयल
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9414002132

error: Content is protected !!