महापौर धर्मेन्द्र गहलोत कल ग्रहण करेंगे पदभार

dharmendra gehlotअजमेर, 23 अगस्त 2015। अजमेर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत कल दोपहर 2.00 बजे नगर निगम कार्यालय में महापौर का पदभार ग्रहण करेंगे।
भाजपा जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया कि कल दोपहर 2 बजे नवनिर्वाचित महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत व उपमहापौर श्री संपत सांखला निगम कार्यालय में पूजा अर्चना के साथ पदभार ग्रहण करेगें। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव सहित शहर जिला के पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा के नवनिर्वाचित सभी पार्षद उपस्थित रहेगें। पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर के मुख्य मार्गो पर धन्यवाद यात्रा के रूप में जुलुस निकालकर शहरवासियों के प्यार, सहयोग व समर्थन से नगर निगम अजमेर में बने भाजपा बोर्ड के लिये शहर की जनता का आभार व्यक्त किया जायेगा। जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल के अनुसार यह जुलुस नगर निगम से प्रारम्भ होकर चूडी बाजार होते हुऐ नया बाजार चैपड़, आगरा गेट गणेश मन्दिर, नसियांजी, महावीर सर्किल, गंज, देहली गेट, से दरगाह बाजार होते हुऐ दरगाह के सामने से नला बाजार, मदार गेट, कंवण्डसपुरा, न्यू मैजेस्टिक, प्लाजा सिनेमा, डिग्गी चैक, तांगा स्टेण्ड, सीताराम बाजार, गोल चक्कर, ट्रांसपोर्ट नगर, पड़ाव, पानदरीबा, क्लाॅक टाॅवर से प्रवासी होटल के सामने से होते हुऐ स्टेशन रोड़, गांधी भवन, कचहरी रोड़, इण्डिया मोटर चैराहा, पण्डित दीनदयाल मार्ग, अग्रसेन सर्किल, सिटी पावर हाउस, होते हुऐ आगरा गेट सब्जी मण्डी से पृथ्वीराज मार्ग होते हुऐ नगर निगम पर समाप्त होगा।
इस धन्यवाद यात्रा में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला समस्त पार्षद सहित शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल, जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, शहर जिला के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ रहेगे। यात्रा के विभिन्न मार्गो को वहां के व्यापारियों द्वारा सजाया जायेगा, जगह-जगह स्वागत एवं अभिनन्दन किया जायेगा।
शरद गोयल
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9414002132

error: Content is protected !!