अजयमेरू प्रेस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

पर्यावरण, ऊर्जा व स्वास्थ्य संरक्षण हेतु आयोजित रैली को शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी व महिला व बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल
झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे

ajmer on cycleअजमेर, 27 अगस्त। अजयमेरू प्रेस क्लब द्वारा पर्यावरण, ऊर्जा व स्वास्थ्य संरक्षण हेतु आयोजित भव्य साइकिल रैली को कल 28 अगस्त को प्रातः 7 बजे पटेल मैदान से शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी व महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली पटेल मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और पुनः पटेल मैदान पर ही समाप्त होगी।
अजयमेरू प्रेस क्लब के अध्यक्ष डाॅ. रमेश अग्रवाल के अनुसार साइकिल रैली आयोजन समिति द्वारा रैली मार्ग, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा ना हो। साइकिल रैली में खासतौर से यह तय किया गया है कि पानी पिलाने हेतु प्लास्टिक के ग्लास का उपयोग नही किया जाएगा, क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण हेतु नुकसानदायक है। पानी पिलाने की व्यवस्था माधव गौ विज्ञान एवं अनुसंधान के कार्यकत्र्ताओं द्वारा की जाएगी। साइकिल रैली के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. अशोक मित्तल व रणजीत मलिक ने बताया कि पटेल मैदान, नसियांजी, नया बाजार चैपड, गांधी भवन, मार्टिंडल ब्रिज पर एम्बूलेंस मौजूद रहेगी। एक एम्बूलेंस रैली के साथ चलेगी एवं प्रत्येक एम्बूलेंस में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएं मौजूद रहेगी।
साइकिल रैली हेतु पटेल मैदान पर प्रवेश द्वार सुबह 5 बजे खोल दिया जाएगा। साइकिल रैली के समापन समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर होंगे एवं अध्यक्षता कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक करेंगी।
डाॅ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि प्रेस क्लब द्वारा पर्यावरण, ऊर्जा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से निकाले जाने वाली साइकिल रैली कल 28 अगस्त को प्रातः 7 बजे पटेल मैदान से प्रारम्भ होगी, जिसमें नगर के विभिन्न संगठन व छात्रा-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने सामाजिक सरोकार से जुड़े इस यादगार मौके पर युवाओं की हौंसला अफजाई के लिए प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति हेतु अनुरोध किया है।

साईकिल रैली मार्ग व पार्किंग व्यवस्था
अजमेर, 27 अगस्त। यातायात पुलिस उप अघीक्षक श्रीमती अदिति कावंट के अनुसार अजयमेरू प्रेस
क्लब के सौजन्य से पर्यावरण व उर्जा व स्वास्थ्य संरक्षण हेतु कल 28 अगस्त को आयोजित साईकिल रैली का मार्ग व सुचारू पार्किंग व्यवस्था को निर्धारित किया गया है।

साईकिल रैली मार्ग-
साईकिल रैली पटेल मैदान के पृथ्वीराज द्वार से रवाना होकर इण्डिया मोटर चैराहा, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, मार्टिंडल ब्रिज के नीचे से जीसीए चैराहा, सेंट एंसलम्स, दयानन्द स्कूल, गोल चक्कर, केसरगंज पुलिस चैकी, बाटा सर्कल, मदार गेट, गांधी भवन चैराहा, चूडी बाजार, नया बाजार, आगरा गेट, सोनीजी की नसियां, बजरंगगढ चैराहा, सावित्राी सर्कल, अजमेर क्लब, आजाद पार्क, मेडिकल काॅलेज सर्कल व अग्रवाल स्कूल के सामने से होते हुए पुनः पटेल मैदान में जाकर सम्पन्न होगी।
पार्किंग व्यवस्था-
1. साईकिल पार्किंग सूचना केन्द्र में की जाएगी।
2. दुपहिया, वाहनों की पार्किंग अग्रवाल स्कूल में एवं जिला परिषद के सामने से होकर गुजराती स्कूल तक की जाएगी।
3. हल्के चार पहिया वाहनों की पार्किंग राजहंस वाटिका से कलेक्टेªट का पिछवाडा, डाॅक्टर जयपाल गली, राजस्व मण्डल मार्ग पर होगी।
4. बसें, बडे वाहन कुन्दननगर मार्ग पर पार्क होंगे।
5. डायवर्जन पाईन्ट- सेशन कोर्ट तिराहा, जवाहर रंगमंच, आनासागर चैपाटी, लवकुश तिराहा, मार्टिंडल ब्रिज, जोन्सगंज तिराहा एवं हजारी बाग रहेंगे।

error: Content is protected !!