ओढनी बनी कोतुहल का विषय, टोने की आशंका के चलते उठाने से कतराते रहे

IMG_20151014_175058सूरजपुरा / खारोल न्यूज सर्विस / वैज्ञानिक मे लोग आधुनिक सोच के साथ आगे बढ रहे वही अन्धविश्वासी लोग जादू टोटके का सहारा ले रहे है। नवरात्रा मे माता रानी की आराध्ना कर लोग सुख शान्ति की कामना कर रहे है वही अन्धिविशवासी लोग जादू टोने के नाम पर तिराहे ,चोराहे मे मे देर रात्रि को टोटके कर रहे है। ऐसा ही मामला कस्बे के मुख्य चोराहे पर सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के चारोहे पर सुबह ओढनी पडी हुई दिखाई। जिसे देखकर कस्बे मे मुख्य चौराहा मस्जिद के पास पडा होने से जादू टोने की आंशका जताते हुए कोतुहल का दिनभर विषय बना रहा । दिनभर ग्रामिण देखकर चर्चा करते रहे लेकिन उसे उठाकर साइड मे करने से कतराते रहे।

माली अध्यक्ष व धाकड उपाध्यक्ष मनोनित
युवा काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना व लोकसभा अजमेर अध्यक्ष राकेश शर्मा के दिशा निद्रेश पर युवक काग्रेस सरवाड के ब्लॉक अध्यक्ष श्योजीराम जाट ने आनन्द कुमार माली को अजगरा ग्राम पंचायत के काग्रेस के अध्यक्ष पद एवं उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश धाकड को मनोनित किया ।साथ ही कार्यकारिणी की घोषणा के निद्रेश दिए।

मच्छरो का प्रकोप, फोगिग की मांग
कस्बे सहित ताजपुरा,छापरी,गुन्दाली,अरनिया,बिलिया,चण्डाली सहित गावो मे इन दिनो मच्छरो के प्रकोप से लोग परेशान है।साथ ही बिमारियो फेलने से बुखार के रोगी बढे हैं। अत्यधिक मच्छरो के फैलने से मलेरिया रोग फैलने की आशंका है।कस्बे के वार्डपंच शिमला खारोल,युवानेता शिवराज गुर्जर,ताजपुरा से किशन गुर्जर,नन्दलाल गुर्जर,प्रधान खारोल,नन्दलाल खरोल,छापरी से छापरी से छोटू गुर्जर,भागचन्द जाट सहित अनेक ग्रामिणो ने चिकित्सा विभाग से रोगथाम के लिए फोगिग कराने सहित अन्य जतन करने की मांग की।

शाला प्रबधन समिति सदस्यो ने लिया प्रशिक्षण
विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्यो का दो दिवसीय प्रशिक्षण नोडल केन्द्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे किया गया।नोडल प्रभारी व स्थानीय संस्था प्रधान उत्तमचन्द चोटिया ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर एसएमसी सदस्यो को विद्यालय प्रबन्धन समिति का शाला विकास मे भागीदारी व भूमिका पर प्रशिक्षण दिया गया।दक्ष प्रशिक्षक रूपचन्द पाण्डया व प्रध्यानाध्यापक उत्तमचन्द चोटिया ने नोडल के अधीनस्थ गावो के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के एसएमसी के साठ सदस्यो को दिया । इस दौरान जनप्रतिनिधी वार्डपंच मंगलराम खारोल,सीमा देवी,अनिता देवीवैष्णव,प्रधानाध्यापक रामलाल जाट,अशोक जैन रामपाली, राजेन्द्रसिहं, पुष्पलता अजगरी,रामकरण अजगरी,सहित एसएमसी के सदस्यो ने भाग लिया।

ग्रामिणो ने फार्म पॅाण्डो मे नहर से अवैधरूप् से पानी एक़ित्रत करने व टेल तक पानी नही पहुचने का आरोप लगाते किया हंगामा,जेईएन व अध्यक्ष ने समझाया
नहर के पानी से अवैध रूप से पानी फार्मपॉण्ड मे एकत्रित करने व अन्तिम टेल तक पानी नही पहुचने को लेकर सूरजपुरा व प्रतापपुरा के ग्रामिणो अरनियाताज सरोवर बाध्ंा की नहर खोलने के लिए सिचाई विभाग द्वारा आयोजित बैठक मे आक्रोश जताते हुए हंगामा किया जिस पर अध्यक्ष रामकरण गुर्जर व कनिष्ठ अभिंयता सुधीर पारीक ने मामले का पटाक्षेप करते हुएग्रामिणो का फार्म पॉण्ड मे अवैध रूप से पानी भरने से रोकने व कार्यवाही करने और टेल तक पानी पहुचाने के लिएआश्वस्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिचाई विभाग द्वारा कस्बे से ताजपुरा मार्ग पर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर मे स्थित भवन मे दोपहर दो बजे अध्यक्ष रामकरण गुर्जर की अध्यक्षता मे बैठक आयेजित की गई। कस्बे के ग्रामिणो ने आक्रोश जताते हुए बताया कि अन्तिम टेल पर होने से खेतो मे र्प्याप्त पानी नही पहुचता है। जिससे खेतो की सिचाई नही होती है।अध्यक्ष रामकरण गुर्जर ग्रामिणो को समझाते हुए अन्तिम टेल तक पानी पहुचाने का आश्वासन दिया।बैठक मे 17 अक्टूम्बर को अरनिया ताज सरोवर बांध की सिचाई के लिए नहर खेलने का निर्णय लिया।

ग्रामिणो ने सिचाई विभाग कार्यालय पहुचकर जताया आक्रोश
जानकारी के अनुसार प्रतापपुरा के ग्रामिणो ने बैठक के बाद सिचाई विभाग कार्यालय सरवाड पहुचकर कनिष्ठ अभियंता को आक्रोश जताते हुए बताया कि कुछ लोग नहर के पास खेतो मे फार्म पॉण्ड बा रखे है। अवैध रूप् से नहर के पानी से चोरी कर फॉर्म पॉण्ड मे पानी एकत्रित कर खेतो की सिचाई करते है। जिस पर कनिष्ठ अभियंता सुधीर पारीक व अध्यक्ष रामकरण गुर्जर ने ग्रामिणो को समझाते हुए अवैध रूप् से पानी चोरी करने पर रो लगाने व कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

मंदिरो मे भक्तो का लगा ताता
कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र मे शारदीय नवरात्रा के अवसर पर मंदिरो मे भक्तो का दर्शन करने के सुबह शाम भीड देखी जा सकती है। भक्तो ने उपहास रख कर पूजा अर्चना कर रहे है। कस्बे के चारभुजा मंदिर ,शिवमंदिर,प्रतापपुरा के शाकम्भरी मंदिर की विशेष साज्ज सज्जा की गई।प्रतापपुरा शाकम्भरी मंदिर मे सुबह शाम महाआरती मे भक्तो की ताता लगा रहता है।

error: Content is protected !!