अजमेर 29 अक्टूबर। जेठाना की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शानदार मिसाल पेश की है। लक्ष्मी देवी ने कच्ची झोंपड़ी में रहने के बावजूद अपने लिए पक्के शौचालय का निर्माण करवाया है।
जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने बताया कि जेठाना की रहने वाली लक्ष्मी देवी एकल महिला है। वह जेठाना में कच्ची झोंपड़ी में रहती है। इसके बावजूद उसने शौचालय निर्माण का महत्व समझा और अपनी झोंपड़ी में पक्के शौचालय का निर्माण करवाया है। यह एक शानदार कार्य है और लक्ष्मी देवी अपने समुदाय और समाज के लिए एक उदाहरण बन गई है। ऐसी सोच प्रत्येक महिला और परिवार को रखनी चाहिए। जिला कलक्टर ने जानकारी दी कि अजमेर जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोग स्वयं इस महत्वपूर्ण अभियान में रूचि ले रहे है।
