अयोध्या नगरी में गूंजेगा श्रीराम का नाम

राम नाम की भव्य परिक्रमा 21 दिसम्बर से होगी शुरू
51 अरब हस्त लिखित नामों की महापरिक्रमा 13 दिन चलेगी ।
हर दिन होगा संतो का प्रवचन और सुंदरकाण्ड का पाठ।
राम नाम लिखने वाले साधकों सहित अन्यों का होगा सम्मान।
परिक्रमा स्थल आजाद पार्क में तैयारियां जोरो पर
महा परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु लेंगे भाग।

Ram Nam Press Confrence Photoअजमेर। शहर में 13 दिन भगवान श्रीराम का नाम गुंजायमान होगा। 21 दिसंबर से 1 जनवरी तक राम नाम महामंत्र की परिक्रमा में राजस्थान सहित कई प्रदेशों के राम नाम साधक भाग लेंगे। महापरिक्रमा के आयोजन के लिए आजाद पार्क में भव्य अयोध्या नगरी का रूप दिया जा रहा है। आजाद पार्क में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के 51 अरब हस्त लिखित नाम की महा परिक्रमा 21 दिसंबर सोमवार से शुरू श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा समारोह समिति के तत्वावधान में महा परिक्रमा 13 दिन चलेगी। परिक्रमा का समय सुबह 6ः15 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।
संतों के प्रवचन और राम कीर्तन
समिति के संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि महापरिक्रमा के दौरान हर दिन शाम को संतों के प्रवचन और राम नाम की महिमा का व्याख्यान होगा। संत प्रवचन के बाद सुंदरकांड का पाठ और राम कीर्तन होगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर राम दरबार सजाया जाएगा। नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक संस्थानों के बडे संत कार्यक्रम में भाग लेंगे। महा परिक्रमा कार्यकम के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली समाजिक संस्थाओं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राम नाम धन संग्रह करने में कीर्तिमान स्थापित करने वाले श्रद्वालुओं का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में हर दिन होने वाली विशेष आरती में शहर के गणमान्य लोग भाग लेंगे। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, उद्योगपति और समाज सेवी हांेगे। प्रभात फेरी परिवार सन्यास आश्रम की ओर से हर दिन परिक्रमा स्थल पर प्रभात फेरी और भजनों के कार्यक्रम होंगे।
20 को भूमि पूजन और गौ पूजा
समिती के संहसयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि राम नाम की महा परिक्रमा के शुभारंभ से पहले 20 दिसबंर को भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। इसी दौरान गौ पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविार को सुबह साढे़ आठ बजे शुरू होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के जजमान समाजसेवी रामगोपाल प्रेम प्रकाश होंगे। कार्यक्रम में सहयोगी संस्था श्रीराम नाम महामंत्र समारोह समिति, श्रीमंगल सेवा न्यास, श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक, विश्व हिंदू परिषद, तुलसी सेवा संस्थान, केशव माधव परमार्थ मंडल, राधा कृष्ण सखा परिवार, सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल, श्री श्याम प्रेम मंडल, तुलसी जयंती समारोह समिति, श्री श्याम सेवक कल्याण संघ, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, झरनेश्वर सेवा समिति, संाई बाबा मंदिर समिति, श्री समस्त मानस मंडल, अजमेर लायंस के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे।
विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी अयोध्या नगरी
समिति के सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि श्रीराम नाम महापरिक्रमा के लिए आजाद पार्क में बनाई जा रही अयोध्या नगरी शहरवासियांे के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। एक विशाल पण्डाल को अयोध्या नगरी का रूप दिया जा रहा है। जिसमें ध्वनि व प्रकाश की आधुनिक व्यवस्था होगी। इस पण्डाल मे आने वाले लोगो को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के वातावरण का आभास होगा। अयोध्या नगरी में जगह जगह भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान सहित रामायण काल के कई देवी देवताओं के विशेष चित्र होंगे। रामनाम की परिक्रमा के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं का संगीतमय राम पाठ व पुष्पों के साथ स्वागत होगा। परिक्रमा महोत्सव के लिए सभी तैयारियंा पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल पर सुन्दरकाण्ड, संत प्रवचन, आरती, धार्मिक एवं संस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष पण्डाल बनाया जा रहा है।

स्वामी चिन्मयानंद महाराज करेंगे महापरिक्रमा का शुभारंभ
समिति के सहसयोजक सुभाष काबरा ने बताया कि श्रीराम नाम महा परिक्रमा का शुभारंभ परमार्थ आश्रम हरिद्वार के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद महाराज होंगे। 21 दिसंबर रविवार की सुबह साढे आठ बजे आजाद पार्क में बनाई जा रही अयोध्या नगरी में होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में हरिसेवा धार्म भीलवाडा के महंत हंसराम उदासीन, राजगढ मसानिया भैरवधाम के उपासक चंपालाल महाराज, चित्रकूट धाम पुष्कार के अधिष्ठाता पाठक महाराज, सेवाधाम गनाहेडा के महामंडलेश्वर दिव्य मुरारी बापू, सन्यास आश्रम के अधिष्ठाता शिवज्योतिषानंद महाराज, हनुमान धाम के संत कृष्णानंद महाराज, देव नारायण मन्दिर पुष्कर के महंत दयालनाथ, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वामी स्वरूपानंद भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर धर्मेद्र गहलोत करेंगे। विशिष्ठ अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष श्याम सुंदर बिडला होंगे।
शुभारंभ के बाद राम नाम परिक्रमा शुरू हो जाएगी। शाम को साढे तीन बजे सुंदर कांड का पाठ होगा। पहले दिन शिव रतन वैष्णव व साथी केशव माधव संकीर्तन मंडल की ओर से पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम को समाज सेवियों सहित अन्यों का सम्मान किया जाएगा। सांय साढे छह बजे महाआरती होगी। महाआरती के बाद सांय सात बजे भगवान राम को समर्पित नृत्य नाटिका होगी। इसकी प्रस्तुति विविधा एवं अजमेर कत्थक कला केंद्र की निदेशिका दृष्टि राय देंगी।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रजनीश रोहिल्ला ने बताया कि महोत्सव के संचालन हेतु मुख्य संयोजक सुनील दŸा जैन, सहसंयोजक कंवल प्रकाश, सुभाष काबरा, उमेश गर्ग, समन्वय समिति में धर्मेन्द्र गहलोत, सम्पत सांखला, कालीचरण खण्डेलवाल, आनन्द अरोड़ा धर्मेश जैन, सुरेश शर्मा, किशन चन्द बंसल, अखिलेश गोयल, शिवरतन वैष्णव, विष्णु प्रकाश गर्ग, हरी चन्दनानी, संजय गोयल, गोपाल गोयल, देवेश गुप्ता, महेन्द्र जैन मिŸाल, जे.के.शर्मा, नौरत खण्डेलवाल, मोहन तुल्सयानी, वनीता जैमन, एवं कार्य समिति में ललित शर्मा, वर्तीका शर्मा, अभिलाषा यादव, लेखराज सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, कुन्दन वैष्णव, भारती श्रीवास्तव को सम्मिलित किया गया है। महोत्सव के मार्गदर्शक पूरण सिंह चौहान, मणीलाल गर्ग, एस.एन.पाण्डे, बालकृष्ण पुरोहित, निहालचन्द पहाडि़या, रमेश चन्द शर्मा, रामसिंह चौहान, शशि प्रकाश इन्दोरिया रहेंगे।

22 दिसम्बर से 1 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम
22 दिसम्बर, 2015
शाम को साढे तीन बजे सुंदर कांड का पाठ होगा। दूसरे दिन शाम को 3ः30 बजे ऊषा गुप्ता एवं साथी तुलसी जयन्ती समारोह समिति द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुती दी जायेगी। महाआरती साध्वी प्रीती प्रियमवदा के सानिध्य में होगी। शाम 7ः00 बजे पं. रामलाल माथुर संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य मधुलिका नाग एवं राजकीय महाविद्यालय संगीत विभाग के अध्यक्ष नसिर मोहम्मद मदनी द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी।
23 दिसम्बर, 2015
शाम 3ः30 बजे सुश्री लता तायल एवं साथी द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। सांय 6ः00 बजे राम स्नेही सम्प्रदाय जोधपुर के संत हरिराम महाराज और मेड़ता के संत रामनिवास शास्त्री के सानिध्य में महाआरती होगी। शाम 7ः00 बजे कला अंकुर संस्थान द्वारा मीरा के भक्ति गाीतों की प्रस्तुति दी जायेगी।
24 दिसम्बर, 2015
शाम 3ः30 बजे गोविन्द भाटी एवं साथी गोपाल मण्डल द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। सांय 6ः00 बजे राष्ट्र संत स्वामी प्रज्ञानन्द महाराज के प्रवचन व सानिध्य में महाआरती होगी। शाम 7ः00 बजे वृन्दावन धाम के शिवम् कृष्ण महाराज द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।
25 दिसम्बर, 2015
शाम 3ः30 बजे श्री श्याम शरणागत मण्डल के डॉ. स्वतंत्र शर्मा एवं साथी द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। सांय 6ः00 बजे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह हनुमान सिहं राठौड़ के सानिध्य में महाआरती होगी। शाम 7ः00 बजे इस्कान जयपुर के भक्तों द्वारा भगवत गीता की प्रस्तुति दी जाएगी।
26 दिसम्बर, 2015
शाम 3ः30 बजे श्री राम राज्य मण्डल के राजू ओझा एवं साथी द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। सांय 6ः00 बजे हनुमान धाम के कृष्णानन्द महाराज के सानिध्य में महाआरती होगी। शाम 7ः00 बजे सर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल के अशोक तोषनीवाल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
27 दिसम्बर, 2015
शाम 3ः30 बजे श्री राममानस मण्डल के देवेन्द्र कुमार झां एवं साथी द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। सांय 6ः00 बजे रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के महामण्डलेश्वर रामदयाल महाराज के प्रवचन व सानिध्य में महाआरती होगी। शाम 7ः00 बजे कत्थ कला केन्द्र की निर्देशिका नृत्यांगना स्मिता भार्गव भगवान कृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।
28 दिसम्बर, 2015
शाम 3ः30 बजे श्री पवनपुत्र मानस मण्डल के लखन सिंह भाटी एवं साथी द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। सांय 6ः00 बजे मसनिया भैरवधाम रजगढ़ के उपासक चम्पा लाल महाराज के प्रवच्चन सानिध्य में महाआरती होगी। शाम 7ः00 बजे श्री श्याम प्रेम मण्डल के विमल गर्ग द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
29 दिसम्बर, 2015
शाम 3ः30 बजे श्री कृपालु मानस मण्डल के सम्भा मराठा एवं साथी द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। सांय 6ः00 बजे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरूषोŸाम परांजपे के सानिध्य में महाआरती होगी। शाम 7ः00 बजे झरनेश्वर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
30 दिसम्बर 2015
शाम 3ः30 बजे श्री गणेश मण्डल के कैलाश शर्मा एवं साथी द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। सांय 6ः00 बजे विश्वहिन्दू परिष्द के केन्द्रीय मंत्री उमाशंकऱ के सानिध्य में महाआरती होगी। शाम 7ः00 बजे गर्न्दभ महाविद्यालय के आनन्द वैद द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
31 दिसम्बर 2015
शाम 3ः30 बजे समस्त मानस मण्डल के संतोष नाथ आचार्य द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। सांय 6ः00 बजे नीम्बारक पीठ़ सलेमाबाद के युवाचार्य श्याम शरण महाराज व अखण्ड आनन्द कुटिया हरीद्वार के स्वामी हनुमानभाऊ उदासीन के प्रवच्चन व सानिध्य में महाआरती होगी। शाम 7ः00 बजे सपत्क परिवार के नरेन्द्र जैन व साथियांे द्वारा देशभक्ति आधारित गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
1 जनवरी 2016
संतों के समागम के साथ होगा परिक्रमा विश्राम
13 दिन चलने वाले महापरिक्रमा का विश्राम 1 जनवरी शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ होगा। कार्यक्रम में रेवासा पीठ सीकर के पीठाधीश राघवाचार्य महाराज नरसिंह मन्दिर के महंत श्याम सुन्दर देवाचार्य महाराज चित्रकुट धाम के अधिश धाता पाठक महाराज, सेवाधाम गनाहेणा के महामण्डलेश्वर दिव्य मुरारी बापू, रामगढ मसानिया भैवर धाम के चम्पालाल महाराज, हनुमान धाम के कृष्णा नन्द महाराज, कपालैश्वर महादेव मन्दिर के महंत सेवानन्द गिरी, अखण्ड आनन्द कुटीय हरीद्वारा हनुमान भाऊ उदासीन, देवनारायण मन्दिर के महंत दयालनाथ सहित कई अन्य धार्मिक क्षेत्रों के बड़े संत परिक्रमा के विश्राम कार्यक्रम में शामिल होंगे। 13 दिन चलने वाले विभिन्न आयोजन के समापन पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के उप माहपौर सम्पत सांखला होंगे।

रजनीश रोहिल्ला
महापरिक्रमा मीडिया प्रभारी
9950954588

error: Content is protected !!