राज्य स्तरीय सिन्धी पंचायत (मुखी) सम्मेलन पुष्कर में

jhulelalअजमेर – भारतीय सिन्धु सभा की ओर से राज्य स्तारी पूज्य सिन्धी पंचायत (मुखी) सम्मेलन कल 26 दिसम्बर दोपहर 2.00 बजे से प्रेम प्रकाष आश्रम, पुष्कर में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए राज्यभर से नगर, महानगरों की पंचायतों अध्यक्ष, सचिव व मुखी सहित अजमेर सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचषील नगर, सिन्धी सेवा समिति, वैषाली नगर, अजयनगर सिन्धी समाज, पूज्य सिन्धी पंचायत, नाका मदार, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, पुष्कर की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। सिन्ध से आये सभी सिन्धी बिरादिरी के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें।
सभा के संभाग प्रभारी नरेन्द्र बसराणी ने जानकारी दी कि उदघाटन सत्र में मार्गदर्षक कैलाषचन्द जी, ईष्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त स्वामी स्वरूपदास, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, प्रेम प्रकाष आश्रम के दादा नारायणदास रहेगें। अध्यक्षता प्रदेषाध्यक्ष श्री लेखराज माधू करेगें।
महानगर अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी ने बताया कि अलग अलग सत्रों में समाज उत्थान पर चर्चा की जायेगी। जिसमें प्रमुख विषय सिन्धी पंचायत जे गठन जो उद्धेष्य ऐ कार्य पद्धति, सिन्धी समाज जी मजबूतीअ लाए कार्यक्रमन और विचार, सिन्धी पंचायतन जी समस्याउ ऐं चुनौतियूं पर प्रदेष संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी, राष्ट्रीय उपााध्यक्ष नवलराय बच्चाणी सहित पंचायतों के अध्यक्ष विचार रखेगें।

सिन्धु संस्कृति की प्रदर्षनी लगाई जायेगी-
महानगर मंत्री महेष टेकचंदाणी ने आज कार्यकर्ताओं के साथ पारीक भवन में सभा स्थल को सिन्धु सभ्यता व संस्कृति की प्रदर्षनी से सजा दिया है। हरीषेवाधाम भीलवाडा के गुलाबराय मीरचंदाणी के सहयोग से प्रकाषित प्रचार सामग्री भी वितरित की जायेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नाटक मंचन –
सह-संयोजक सतरामदास मंधनाणी ने बताया कि षाम को 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भजन गायन होगा एवं सुरेष हिन्दुस्तानी बीकानेर द्वारा एक लघु नाटक का मंचन भी किया जायेगा। इसमें अजमेर के भगत घनष्याम, के.जे.ज्ञानी, मोहन कोटवाणी, ब्यावर के नरेन्द्र नरेष, हनुमानगढ के किषनचन्द ककवाणी, रमेष मूलाणी भी अपनी प्रस्तुति देगें।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
प्रदेष महामंत्री,
मो.9414705705

error: Content is protected !!