श्री राम का चरित्र भारतीय संस्कृति का आधार है- स्वामी कृष्णानन्द

DSC_9858अजमेर। 26 दिसम्बर 2015 भागवान राम का नाम जीवन में उतारे जो जीवन आदित्य व विलक्षण हो जाता है। भगवान राम का नाम लिखना परिक्रमा करना अति उत्तम कार्य है इससे जीवन में और परिवार में संस्कार आते है और अधिक इस महामंत्र को अपने भीतर उतारे, अपने जीवन में उतारें। भगवान राम हमारी भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। हमारी संस्कृति के प्राण राम के नाम में वो पराक्रम है इससे जीवन में आनन्द के पुष्प प्रकट होेते है। और जीवन सुगन्ध से परिपूर्ण हो जाता है। ये उदगार आज राम नाम परिक्रमा महोत्सव के तहत परम श्रद्धय कृष्णानन्द जी महाराज ने अपने उद्बोधन मंे कहा और कहा कि महोत्सव के तहत प्रभातफेरी से परिक्रमा, सुन्दरकाण्ड, संत सानिध्य प्रवचन एवं भजन, सांस्कृतिक एवं आध्यातमिक कार्यक्रम का यह अनूठा आयोजन आदित्य एवं अनुकरणनीय निश्चित रूप से ये समाज में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। कार्यक्रम के सहसंयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि इस महोत्सव के तहत आज श्री राम राज्य मण्डल के राजू ओझा एवं साथियों द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया तत्पश्चात् हनुमान धाम के परम श्रद्धय कृष्णानन्द जी महाराज का पावन सानिध्य एवं सत्संग का लाभ अजमेर की धर्मप्रेमी जनता को मिला।
सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि आज महोत्सव में जगत गुरू श्री श्री जी महाराज के कृपापात्र शिष्य अशोक तोषनीवाल एवं सर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल ‘‘ एक श्याम राम लल्ला के नाम‘‘ भजन साध्या प्रस्तुत की गयी। भजन सांध्या में श्री अशोक तोषनीवाल ने निम्न भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित भक्त सामुदाय को भावविभोर कर दिया। भजन निम्न प्रकार है – मेरो मन राम ही राम रटे रे………., कही खोटा न रह जाये ये मन…….., सॉवरिया है सेठ म्हारी राधा जी सेठानी है………, म्हारा जूना जोशी राम से मिलन का होषी……., हरि जी तुम बड़े दयालु हो…..। तत्पश्चात् अशोक जी तोषनीवाल ने अपने बासुरी वादन से उपस्थित सभी रसिक भक्तो को भाव विभोर कर दिया। सहसंयोजक सुभाष काबरा ने बताया कि आज कार्यक्रम में जन सम्पर्क कार्यलय के निदेशक प्यारे मोहन त्रिपाठी, गौ सेवक महंत सरजूदास जी महाराज, पण्डित राम निवास दाधीच, भाजपा नेता पूर्णो शंकर दशोरा, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, यजमान श्री श्याम सुन्दर सोनी, श्री सतीश बंसल, माणक मल जी बाड़मेर वाले, कैलाश चन्द्र खण्डेलवाल, राम नाम के साधक, कन्हैया लाल वर्मा, मुरलीधर शर्मा, बजरंग लाल पाराशर, श्री रामलाल गूर्जर, श्रीमती लता व्यास, श्रीमती तारा सिमलोत, श्री नेनाराम, श्रीमती तारामणी अग्रवाल, श्रीमती जानकी मल्होत्रा, हनुमान प्रसाद मिततल, मुन्ना लाल अग्रवाल, चन्द्रकान्ता खण्डेलवाल का अभिनन्दन व स्वागत किया गया।
कल दिनांक 27.12.2015 को रामस्नेही सम्र प्रदाय के राष्टीय संत जगत गुरू 1008 श्री श्री रामदयाल जी महाराज अजमेर की धर्मप्रेमी जनता को आर्शीवाद, आर्शीवचन एवं उद्बोधन हेतु अयोध्या नगरी आजाद पार्क में सांय 5.00 बजे पधारेंगे।
दिनांक 27.12.2015 के कार्यक्रम – परिक्रमा आरम्भ प्रातः 6.15 बजे, संगतीमस सुन्दरकाण्ड पाठ सांय 3.30 बजे, जगत गुरू 1008 श्री श्री रामदयाल जी महाराज का पावन सानिध्य व सत्संग 5.45 से महाआरती सांय 7.00 बजे तत्पश्चात् नृत्यांगन कथक कला केन्द्र की स्मिता भार्गव द्वारा भगवान कृष्ण को समर्पित नृत्य एवं नृत्यनाटिका प्रस्तुत करेंगी।
विशेष आयोजन
कार्यक्रम के सयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि दिनांक 29 दिसम्बर को भगवान राम का रूप धारण करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें 6 माह से 2 वर्ष, 2 वर्ष से 5 वर्ष एवं 5 वर्ष से 9 वर्ष के बालक-बालिकाऐं भगवान के विभिन्न स्परूपों को धारण कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। इसका रजिस्टेशन परिक्रमा स्थल में कार्यालय में किया जा रहा है।
महामंत्र जाप सीमा प्रहरियों के नाम
संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि 1 जनवरी 2016 को अयोध्या नगरी, आजाद पार्क में दोपहर 2.00 बजे से 3.15 बजे तक राष्ट की सुरक्षा होती सीमाओं पर तैनात प्रहरियों के मनोबल एवं साहस को बढ़ाने के लिए, सैनिकों को ईश्वरीय ताकत देने के लिए ‘‘श्री राम जय राम जय जय राम‘‘ महामत्र का सामुहिक जाप किया जायेगा। जिसमें सभी राष्टभक्तों को इस अनुष्ठान में आहूति देने हेतू आमंत्रित किया गया है और कहा कि सभी समाज, धर्म, जाति सामुदाय कि लोग अधिक संख्या में पधार कर देशभक्ति का परिचय दे।
आज महोत्सव में श्री किशन जी बंसल, कमल बंसल, मनोज मंगल, ओम अरोढ़ा, मानक जैन, सुर्दशन जैन, दिलीप सिंह, राजेश तिवारी, सुशील साहू, अजय शर्मा, अरविन्द आर्पूवा, गिरिश दाधीच, संजय जैन, हरि चन्दनानी, आई.जी भम्भानी, प्रेम केवल रामानी , जे.के. शर्मा, भारती श्रीवास्तव सहित असंख्य भक्त एवं सेवाधारियों ने भाग लिया। वॉटसप गु्रप, दोस्त दुनिया द्वारा परिक्रम स्थल पर प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक निशुल्क चाय की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम का संचालन वर्तिका शर्मा ने किया।

उमेश गर्ग
9829793705

error: Content is protected !!