पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर डा0 नितिन दीप ब्लग्गन के निर्देशन में आज दिनांक 1.1.2016 से सम्पूर्ण मदार गेट एवं कवण्डसपुरा के व्यापारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय जिला अजमेर अवनीश कुमार शर्मा, थानाधिकारी पुलिस थाना क्लाक टावर रमेन्द्र सिंह, थानाधिकारी कोतवाली सुरेश सैनी,यातायात निरीक्षक के समक्ष सम्पूर्ण मदार गेट एवं कवण्डसुपरा अजमेर में यातायात के बढ़ते दबाव को मध्यनजर रखते हुए चौपहिया वाहनों का प्रवेश निषेद्य करने की निर्णया की पालना में आज दिनांक 1.1.16 को प्रातः 8 बजे से मदार गेट पर आने वाले चारपहिया वाहने को गांधी भवन, कवसन्सपुरा व क्लाक टॉवर थाने के पास बेरीकेट लगाकर यातायात पुलिस व सम्बंधित थाने का जाप्ता लगा कर चारपहिया वाहनों को रोकने की कार्यवाही की गई। इस तरह से गांधी भवन चौराहा से मदार गेट की तरफ, क्लाक टावर से मदार गेट की तरफ, कवण्डसपुरा से मदार गेट की तरफ चौपहिया वाहनों (आवश्यक सेवाओं के सिवाय) का आना-जाना आज दिनांक 01.01.2016 से प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित शुरू किया गया। उक्त समस्त प्वाईन्ट्स पर पुलिस कर्मियों/यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। चारपहिया वाहनो के प्रतिबंध से मदार गेट के समस्त व्यापारियों ने स्वागत किया तथा पुलिस व प्रशासन को धन्यवाद दिया। दोपहर में अति. पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, शहर एवं मुख्यालय अजमेर, नगर निगम के मेयर धर्मेन्द्र गहलोत व व्यापार मंडल मदार गेट के पदाधिकारीगण व व्यापारियों ने मदार गेट के सम्पूर्ण क्षेत्र का पैदल चलकर भ्रमण किया तथा व्यापारियों व व्यापार मंडल ने आज की यातायात व्यवस्था को बहुत अच्छा बताया तथा इसको भविष्य में स्थाई रूप से चालु रखने की बात कही। अतः अजमेर शहर के सभी गणमान्य नागरिक बन्धुओ से अनुरोध है कि इस व्यवस्था को बनाये रखने मे यातायात पुलिस अजमेर का सहयोग करे।
