अनिता भदेल एवं अरविन्द यादव ने किया सूर्यदेव एवं गऊमाता का पूजन

भगवान भास्कर के प्रति आभार व्यक्त करने एवं प्रकृति गऊमाता की कृतज्ञता की भावना से सेवा एवं सम्मान प्रकट करने का पर्व है मकर संक्रान्ति-अनिता भदेल, महिला बाल विकास राज्य मंत्री
हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा एवं संरक्षण में उत्सवों की महत्वपूर्ण भूमिका – अरविन्द यादव शहर अध्यक्ष भा.ज.पा.।
विषय:- मकर संक्राति पर्व पर महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल एवं भा.ज.पा. शहर अध्यक्ष अरविन्द यादव ने किया सूर्यदेव एवं गऊमाता का पूजन।

IMG_5996IMG_6008अजमेर। जब सूर्य उत्तरायण होता है तो शरीर, मन और वातावरण में उल्लास लाता है यह उद्गार मकर संक्राति पर्व पर पहाड़गंज स्थित सीता गऊशाला में महिला बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने व्यक्त किये। सूर्य भगवान को अर्द्ध देने एवं गऊमाता पूजन हेतु पधारी श्रीमती अनिता भदेल ने और कहा की भगवान भास्कर के प्रति धन्यवाद देने हेतु सूर्य आरधना, प्रकृति एवं गऊमाता की कृतज्ञता की भावना से सेवा एवं पूजन करने का पर्व है मकर संक्राति। इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने भी कहा की हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा एवं संरक्षण में उत्सवों की महत्वपूर्ण भूमिका है इन्हें सामूहिक एवं भव्यता से मनाने चाहिए।
सीता गऊशाला प्रागढ़ में आयोजित मकर संक्रान्ति उत्सव में अनेक श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की इस अवसर पर सीता गऊशाला के प्रबन्धक एवं भा.ज.पा. नेता उमेश गर्ग, स्वामी शरण गुप्ता, गिरधारी मंगल, सुरेश मंगल, मनोज सिंहल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। पं. सन्तोष जी ने वैदिक मन्त्रों से गऊमाता एवं सूर्य देव का पूजन करवाया।

गिरधारीमंगल
9829072977

error: Content is protected !!