शहर जिला भाजपा की ओर से कई रचनात्मक कार्यक्रम

arvind yadav 2अजमेर 17 फरवरी 16 । दिनांक 18,19 व 20 फरवरी को भा.ज.पा.द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जन स्वाभिमान अभियान के तहत भा.ज.पा. शहर जिला अजमेर द्वारा भारत की एकता, अखण्डता व प्रगति के लिये विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम किये जायेगें ।
देष के अत्यन्त प्रतिष्ठित षिक्षण संस्थानों में कुछ राजनैतिक ताकतों द्वारा अलगाववादी स्वरों को अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है । कांग्रेस व साम्यवादी जैसे दल जे.एन.यू. में लगे देष विरोधी नारों व आंतकवाद समर्पित आन्दोलन को महिमामंडित कर रहे है ।
भा.ज.पा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि इस तीन दिवसीय स्वाभिमान दिवस के तहत भा.ज.पा. व इसके अग्रिम संगठन मण्डल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगें । शहर भा.ज.पा. द्वारा 18 फरवरी गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे पुष्कर रोड़ स्थित लक्ष्मी पैलेस में अभिव्यक्ति की आजादी विषय पर विचार गोष्ठी, दिनांक 19 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे शहर के सभी छह मण्डलों में सद्बुद्वि यज्ञ का आयोजन तथा 20 फरवरी शनिवार को प्रातः पटेल मैदान में सरदार पटेल की मूर्ति के समक्ष देष की एकता व अखण्डता के लिये प्रतिज्ञा के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें ।
इसी प्रकार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक की अगुवाई में 18 फरवरी गुरूवार को प्रातः 11.30 बजे गांधी भवन में गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्वि यज्ञ, 19 फरवरी शुक्रवार को सांय 4 बजे से मुख्य बाजारों से जन स्वाभिमान जुलूस बजरंगगढ़ चौराहे से तथा 20 फरवरी शनिवार को सांय 4 बजे इन्डोर स्टेडियम में वर्तमान चुनौतिया तथा युवाओं की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा ।
भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि राष्ट्र के स्वाभिमान के लिये आयोजित इन सभी कार्यक्रमों में पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्ता, मण्डलों व जिलों के पदाधिकारी व सभी जनप्रतिनिधिगण भाग लेगें ।

error: Content is protected !!