खाद्य एवं मसाला निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरम

IMG-20160307-WA0025IMG-20160307-WA0028अजमेर। महिला एवं अधिकारिता विभाग एवं उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय प्रबन्ध केन्द्र, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में पलटन बाजार, अजमेर में खाद्य एवं मसाला निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की माननीया मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खाद्य एवं मसाला निर्माण प्रशिक्षण के अनेक फायदे हैं। महिलाएं इस तरह के प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। इस तरह के कोर्स करके घर से भी व्यवसाय प्रारंभ किया जा सकता है। इसके लिये बाजार कहां-कहां पर हैं यह भी आसानी से पता किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिये प्रतिदिन आने को कहा।
उद्यमिता केन्द्र के निदेशक प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत ने महिलाओं को यह अवगत कराया कि राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसंुधरा राजे महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिये संपूर्ण प्रदेश में इस तरह के निशुल्क कोर्स चलाने के लिये बजट में व्यवस्था करती है। प्रोफेसर सारस्वत ने मंत्री श्रीमती अनिता भदेल का आभार प्रकट किया कि ऐसे आय अर्जन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिये अजमेर विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी दी है।
छावनी परिषद के समस्त पार्षद श्री अमित शर्मा, गोपाल, विजयलक्ष्मी, ज्योति बघेल कार्यक्रम में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में श्री राजावत जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!