ब्यावर के देलवाड़ा रोड कृष्णा कॉलोनी स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में फाग उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें सुमधुर भजनों के बीच भगवान के साथ फूलों से होली खेली गई। गायिका चंचल सोलीवाल ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद नैणा नीचा कर ले श्याम ने रिझावेली.., रंग मत डाले रे सांवरिया.. भजन गाए। मधु सोलीवाल ने देकर चरणों की सेवा श्रीराधे.., राधे तेरा श्याम बनूं मैं.., होलिया में उडे रे गुलाल.., तनिषा सोलीवाल ने ठाकुर छैल छबीला होली खेलन आवो.., सांवली सूरत पे मोहन.., गीता चौहान ने रंग रसिया श्याम.., नखरो छोड़ दे सांवरिया.. जैसे सुमधुर भजन सुनाए। हिमांशु चौहान ने म्हारी मैया ने पहनावां गजरो.., सुमित सारस्वत ने सुन बरसाने वाली गुलाम तेरो बनवारी.., चंद्रप्रभा ने सांवरिया आपा होली खेलां रे.., प्यारो लागे म्हारो सांवरियो सरकार.., विमला शर्मा ने श्याम तेरी बंसी बजे रे धीरे-धीरे.., संतोष तिवाड़ी ने फूलों से सज रहे हैं वृंदावन बिहारी.. जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, प्रिया शर्मा, सीमा गुप्ता, अलका डागा, कल्याणी अवधिया, बीना पंड्या, ने भी भजनों की प्रस्तुति में स्वर मिलाया। कार्यक्रम में मोहनलाल बंसल, सत्यनारायण गर्ग, राधेश्याम ओझा, सत्यनारायण शर्मा, ओमप्रकाश परिहार, कन्हैयालाल शर्मा, सुनील ओझा, संजय गर्ग, उमाकांत द्विवेदी, दलपत राठौड़, विष्णुकांत अवधिया, कृष्णगोपाल कुमावत, मंजू गोयल, गायत्री अग्रवाल, क्षिप्रा चौधरी, आरती डागा, नीलू चौधरी, गंगा कच्छावा, न्याला रावत, मिलन गोयल, प्रेम परिहार, सीमा ओझा, रेखा सहित कई भक्त शामिल हुए।
Sumit Saraswat