20वीं सिन्धु दर्शन उत्सव 18 जून को जम्मू में

मुख्य कार्यक्रम लेह लद्धाख में 23 से 26 जून तक- सिन्धु भवन का होगा लोकापर्ण

jhulelalअजमेर 5 जून । सिन्धु दर्शन यात्रा समिति की ओर 20वीं तीर्थयात्रा का सडक मार्ग पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का 18 जून सांय स्वागत समारोह रखा गया है जिसमें एसडी 3 व 4 के तीर्थयात्री सम्मिलित होगें। लेह लद्धाख में आगामी 23 से 26 जून को किया जायेगा। तीन मंिजंला तैयार हुये सिन्धु भवन का लोकार्पण 23 जून को किया जायेगा। यात्रा का पंजीयन 30 अप्रेल 2016 तक किया जायेगा।
सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि उत्सव पर सिन्धु नदी किनारे पूज्य बहिराणा की पूजा के लिये सुन्दर स्थान तैयार करवाया गया है और देश भर से आये तीर्थयात्री पूजा अर्चना करने के साथ सिन्धु नदी पर स्नान व अपने बच्चों के मुण्डन संस्कार भी करवाते हैं। इस वर्ष यात्रा का स्लोगन …मेरा भारत, सारा भारत, एक भारत….. दिया गया है। केन्द्रीय व्यवस्था में निरंतर सेवारत हेल्पलाईन नं. 09821892711 कार्य करती रहेगी।
प्रथम चरण में तैयार तीन मंजिला भवन का लोकापर्ण 23 जून को होगा । मन्दिर व सिन्धु सभ्यता संस्कृति की दीर्घाओं का कार्य निरंतर चलता रहेगा। भवन में संग्राहलय, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ यात्रियों के लिये सुविधायें भी होगीं।
यात्रा पांच मार्गों से चलेगी –
सिन्धु दर्शन यात्रा पांच मार्गोें से चलेगी। प्रथम हवाई मार्ग दिल्ली-लेह से होगी। चार यात्रायें सडक मार्ग से जिसमें दूसरी चण्डीगढ- लेह-चण्डीगढ, तीसरी यात्रा जम्मू-लेह-जम्मू मार्ग, चौथी यात्रा जम्मू-लेह और चण्डीगढ से वापस आना और पांचवी यात्रा चण्डीगढ से प्रारम्भ होकर लेह और वापस जम्मू के रस्ते सम्पन्न होगी।
उत्सव में देश भर से सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देगें-
उत्सव में सिन्धु भवन लोकापर्ण, सिन्ध नदी पर पूजन, स्नान, बहिराणा साहिब सिन्धु घाट पर, ध्वजारोहण सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंगोग नदी भ्रमण, कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प व भ्रमण, लेह के मुख्य ग्राउण्ड पर भव्य विदाई समारोह के साथ स्थानीय भ्रमण किया जाता है।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!