21 जून को विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी हेतु महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा अजमेर नगर में दो स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन कर रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में प्रातः 6.00 बजे से आयोजित होने वाले योग शिविर का संचालन पतंजलि भवन में डॉ. लारा शर्मा द्वारा किया जा रहा है तथा प्रातः 6.00 से 7.00 बजे तक आनासागर की बारादरी पर योग विभाग के विद्यार्थियों अर्चना, मेघनाथ एवं रूचि जैन द्वारा जनहितार्थ योग शिविर का संचालन किया जा रहा है। इन शिविरों का समापन 21 जून को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के प्रांगण में किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष ए जयन्ती देवी ने बताया कि इन शिविरों में महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित योग सूत्रों पर आधारित अष्टांग योग की जानकारी प्रदान करते हुए आसनों की ध्यानात्मक स्थिति का आवर्तन ध्यान सिखाया जा रहा है जिससे मनोकायिक व्याधियों पर सर्वाधिक नियंत्रण साधकों को अनुभव हो रहा है।
डॉ. लारा शर्मा
9414499727