स्मार्ट सिटी के आधे अधूरे प्रस्ताव का पुरजौर विरोध करने का फैसला

विजय जैन
विजय जैन
अजमेर 20 जून। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम की साधारण सभा में कांग्रेस पार्षद दल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका अदा करते हुऐ जनता से जुड़े मुद्दे जोरदार तरीके से उठाऐ, उन्होने 22 जून की साधारण सभा में शामिल स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव को अजमेर की जनता के साथ एक और धोखा करार दिया। कांग्रेस की प्री जी.सी में स्मार्ट सिटी के आधे अधूरे प्रस्ताव का पुरजौर विरोध करने का फैसला लिया गया।
सोमवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन 22 जून को नगर निगम की आयोजित होने वाली साधारण सभा से पूर्व रणनीतिक तौर पर बुलाई गई कांग्रेस पार्षद दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्हाने कांग्रेस पार्षदों को निर्देधित किया की साधारण सभा के ऐजेन्डे में मुख्यतः स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव अनुमोदन कंे लिये शामिल किया गया है जबकि निगम की प्रतावित स्मार्ट सिटी में शहर के केवल 12 वार्डों को शामिल किया गया है जो भाजपा बोर्ड का अजमेर की जनता के साथ एक और धोखा है कांग्रेस पार्षद दल इस मुद्दे को सदन मे पुरजोर तरीके से उठाकर उस जन विरोधी प्रस्ताव का विरोध करें। जैन ने कहा कि भाजपा शहर की जनता को स्मार्ट करने का सपना तो दिखा रही है पर धरातल पर केवल उन विकसित 12 वार्डों को शामिल किया गया है जो उत्तर के विधायक और षिक्षा राज्यमंत्री वासूदेव देवनानी का चुनाव क्षेत्र है विकसित वार्डों को ही स्मार्ट सिटी मे शामिल करके शहर की अन्य जनता को स्मार्ट सिटी से महरूम किया जा रहा है।
अजमेर क्लब में आयोजित कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में 22 जून को सैन्दरिया मे आयोजित होने वाली साधारण सभा के लिये कांग्रेस की रणनीति पर गहन विचार किया गया बैठक के दौरान शहर अध्यक्ष ने शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षदों से लंबी चर्चा की। इसके अलावा जनहित के मुद्दों पर पार्षदों को त्वरित कदम उठाने, नागरिकों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तैयार करने की बात कही।
बैठक में पूर्व विधायक गोपाल बोहेती, कमल बाकोलिया सहित कांग्रेसी पार्षद उर्मिला नायक, चंचल बैरवाल, द्रोपदी कोली, किर्ती हाडा, ललित वर्मा, श्रवण टोनी, कैलाष कोमल, सुनिल केन, मनोज लखन, समीर शर्मा, चंद्रषेखर बोलोटिया तथा कांग्रेसी नेता नोरत गुर्जर ने विचार रखते हुऐ निगम की साधारण सभा में हर उस प्रस्ताव का विरोध करने की बात कही जो शहर की जनता की अपेक्षाओं के विरूद्ध है सभी ने एक स्वर मे कहा की हर उस प्रस्ताव का स्वागत किया जाऐगा जो राजनीति से उपर उठकर शहर के विकास के लिये होगा वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट सिटी को केवल उत्तर विधानसभा तक सीमित रखने से दक्षिण क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है ऐसा पक्षपात पूर्ण रवैया नही चलने दिया जाऐगा कांगेस पार्षद दल सदन मे ऐसे प्रस्ताव का पुरजोर विरोध कर भाजपा के इस मंसूबे को बेनकाब करेगा तथा भाजपा की आंतरिक गुटबाजी को शहर के विकास पर हावी नहीं होने दिया जाऐगा।
बैठक में भरत धोलखेड़िया, गणेष चैहान, हर्षा मोतियानी, रेखा पिंगोलिया, मनोज बैरवा चंदन सिंह, निर्मल कुमार बैरवाल, शारदा पारिक, शेफ्ता नाज सहित कांग्रेस के सभी पार्षदों मौजूद थे।

विजय जैन

error: Content is protected !!