स्वास्थ्य मार्गदर्शक 10 मरीजों को देंगे रोजाना भामाशाह बीमा योजना का लाभ

घर-घर कचरा संग्रहण के लिए लगेंगे आॅटो

गौरव गोयल
गौरव गोयल
अजमेर 20 जून। भामशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ अधिकतम पात्रा व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य मार्गदर्शक प्रतिदिन कम से कम 10 मरीजों को इस योजना का लाभ प्रदान करेंगे। यह बात जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मार्गदर्शक को इंडोर पेसेंन्ट की संख्या के अनुपात में लक्ष्य निर्धारित कर भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ अधिकाधिक व्यक्तियों तक पहुचाया जाएगा। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के स्वास्थ्य मार्गदर्शकों को प्रतिदिन कम से कम 10 मरीजों को योजना का लाभ दिलाना होगा। लक्ष्य को प्राप्त नहीं करने वाले मार्गदर्शकों के स्थान पर अन्य व्यक्ति को लगाया जाएगा। इसकी नियमित माॅनिटरिंग के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संतोष कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। जो प्रति सप्ताह की रिपोर्टिंग प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। राजकीय जनाना अस्पताल में नवनिर्मित रैन बसेरे को जनाना अस्पताल को सपुर्द करने के लिए नगर निगम के उपायुक्त श्री गजेन्द्र सिंह रलावता को निर्देर्शित किया गया।
श्री गोयल ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए घर-घर से कचरा संग्रहण आवश्यक है। इसके लिए डीजीएसएनडीसी से प्रमाणित आॅटो ट्रिपर लगाए जाएंगे। ये आॅटो प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो पारियों में कार्यरत रहेंगे। इसमें ड्राइवर प्लेसमेन्ट एजेंसी के द्वारा लगाया जाएगा तथा नगर निगम का एक कर्मचारी भी साथ रहेगा। आॅटो चालक घर से कचरा संग्रहित करेगा तथा नगर निगम कर्मचारी द्वारा सड़कों तथा गलियों में फैले कचरे को आॅटो में डाला जाएगा। एक वार्ड के लिए एक आॅटो ट्रिपर होगा जो प्रतिदिन प्रत्येक घर से कचरा उठाएगा। उन्होंने कहा कि पुष्कर में अर्द्ध भूमिगत कचरा पात्रा की सफलता को देखते हुए अजमेर में भी 40 स्थानों पर ऐसे कचरा पात्रा लगाए जाएंगे। प्रथत चरण में 10 कचरा पात्रा विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, बस स्टेशन तथा राजकीय संग्रहालय से की जाएगी।
अजमेर शहर को पोल लैस करने के कार्य को मिशन मोड पर करने के लिए जिला कलक्टर ने अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश प्रदान किए। घूघरा घाटी से आगर गेट तथा पटेल स्टेडियम के चारों ओर की सड़कों में भूमिगत केबल बिछाने का कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लें। इसके पश्चात 10 दिन के भीतर चार्जिंग का परीक्षण करके खम्बे हटाए जाए। शहर की 19 प्रमुख सड़कों पर 10 जुलाई तक भूमिगत केबल बिछा दी जाए तथा 10 जुलाई तक उनकी चार्जिंग का परीक्षण करके खम्बे हटा दे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सरंक्षण तथा छीजत को कम करने के लिए 20 प्रतिशत से अधिक छीजत वाले जीएसएस पर बिठूर माॅडल लागू किया जाए। इसके लिए आवश्यक ऊर्जा कमेटियों का गठन तथा ऊर्जा मित्रा नियुक्त करने का कार्य तुरन्त शुरू कर दिया जाए।
गिफ्ट ए टाॅय अभियान के अन्तर्गत स्थापित टाॅय बैंक के खिलौने जिले के एक हजार प्राथमिक कक्षाओं वाले राजकीय विद्यालयों को भी प्रदान किए जाएंगे। जिले की बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी बचपन में खेले गए अपने प्रिय खिलौने को टाॅय बैंक में उपलब्ध करवाएंगे। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक जुलाई को प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन 3 वर्ष के बच्चों का प्रवेश आंगनबाड़ी केन्द्र पर होगा। अभियान में संग्रहित खिलौनों को इसी दिन आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुपूर्द किया जाएगा।
श्री गोयल ने कहा कि जिले में आवश्यकता वाले स्थानों पर पेयजल के टेंकर भेजने की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी जानी चाहिए। टैंकर सप्लायर को टैंकर का भुगतान प्रत्येक पखवाड़े आवश्यक रूप से कर दिया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, श्री एन.एल राठी, जिला वन संरक्षण अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री बी.एल.बैरवा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!