शहर में चलेगा सफाई अभियान

Nagar Nigam 450-1अजमेर, 27 जून। शहर में माकूल सफाई व्यवस्था अंजाम देने के लिए सघन सफाई अभियान प्रशासन एवं नगर निगम के समन्वय से चलाया जाएगा। यह निर्देश अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने सोमवार को विभिन्न विभागों की आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिया।
उन्होंने कहा कि अजमेर शहर की सफाई को अतुलनीय बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शहर को 9 सेक्टरों में बंाटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की माॅनिटरिंग के लिए एक प्रशासनीक अधिकारी को तैनात किया जाएगा। जो कि प्रातः 6 बजे से अपने सेक्टर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा शहर की स्ट्रीट लाइटों की सुविधा प्रदान करने के लिए भी कार्य किया जाएगा। शहर के मुख्य मार्गों पर से अस्थायी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम में पनपने वाली मौसमी बीमारियों के उपचार की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए। समस्त चिकित्सा केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा मे दवा अग्रिम उपलब्ध करवायी जाए। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के बाहर के अस्थायी अतिक्रमण को नगर निगम के सहयोग से हटाया जाए। मरीजों तथा उनके परिजनों की सुविधा के लिए चिकित्सालय के केंंिटन मंे भोजन उपलब्ध करवाया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री अबु सुफियान चैहान, जिला रसद अधिकारी श्रीमती दीप्ती शर्मा, नगर निगम के उपायुक्त श्री गजेन्द्र सिंह रलावता सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!