लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2013 आगामी 20 नवंबर को

RPSC 450अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 11.01.2014 को आयोजित लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2013 कतिपय कारणों से निरस्त कर दी गई थी। अब उक्त परीक्षा पुनः समस्त जिला मुख्यालयों पर दिनांक 20.11.2016 (रविवार) को प्रातः 09.00 बजे से 12.00 बजे एवं सायं 02.00 बजे से 05.00 बजे तक आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा में वे सभी अभ्यर्थी पुनः सम्मिलित किये जायेंगे जिन्होंने इस परीक्षा हेतु आवेदन किया है।

(गिरिराज सिंह कुशवाहा)
सचिव

error: Content is protected !!