श्मशान घाट रपट से बहती जलधारा प्रस्तुत कर रही मनोरम दृश्य

3जल संरक्षण व संग्रहण के प्रयास रंग लायें, एनीकट का जीर्णाेद्धार के बाद निखरा स्वरूप
ब्यावर, 13 जुलाई। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा प्रदेश को जल स्वावलम्बी बनाने की संकल्पना मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के माध्यम से प्रदेश में साकार रूप ले रही है। अजमेर जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है, यहां चयनित गांवों में जल स्वावलम्बन अभियान से आये बदलाव को वर्षा के प्रथम दौर के बाद प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। जिले के ब्यावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत मेड़िया में क्षतिग्रस्त श्मशान घाट रपट (एनीकट) के जीर्णाेद्धार व मरम्मत के बाद इस वर्षा में यह पूरी तरह से भरकर ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे जलसंरक्षण व संग्रहण के प्रयास की सफलता नज़र आ रही है।
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता ओ.पी. मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के तहत ग्राम पंचायत मेड़िया में स्थित एनीकट श्मशान घाट रपट के जीर्णाेद्धार व मरम्मत कार्य के लिए 10 जून 2016 को 5 लाख 9 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जल संसाधन विभाग उपखण्ड ब्यावर ने 30 जून 2016 को निर्धारित अवधि में उक्त कार्य पूर्ण कर लिया, साथ ही इस कार्य पर स्वीकृति से कम खर्च करते हुए 4 लाख 48 हजार रूपये में यह कार्य पूर्ण हुआ।
एनीकट का मनोरम दृश्य
सहायक अभियंता श्री मिश्रा ने बताया कि यह एनीकट वर्षा के प्रथम दौर में ही पूरा भरकर ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे यहां बहती कलकल जलराशि, हराभरा वातावरण बड़ा ही मनोरम नजारा प्रस्तुत कर रहा है। इस एनीकट की सुन्दरता व संग्रहित जलराशि मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान की सार्थकता का प्रत्यक्ष प्रमाण प्रस्तुत है।
एनीकट की भराव क्षमता
सहायक अभियंता श्री मिश्रा के अनुसार मेड़िया स्थित एनीकट श्मशान घाट रपट में जीर्णाेद्धार व मरम्मत कार्य से पूर्व जलराशि संग्रहित नहीं होकर बह जाती थी, जिससे इस एनीकट का ग्रामवासियों को पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन अब जीर्णाेद्धार के बाद इस एनीकट में 18 हजार 390 घनमीटर जलराशि संग्रहित हो चुकी है इससे क्षेत्रा के वातावरण में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस क्षेत्रा के आसपास के 20 से अधिक कुओं के जलस्तर में वृद्धि होगी, वातावरण हराभरा होगा, सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता रहेगी एवं मवेशियों हेतु पानी की व्यवस्था भी हो सकेगी। –00–

error: Content is protected !!