ब्यावर, 5 अगस्त। आयुक्त उद्योग विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिला उद्योग केन्द्र अजमेर के सान्निध्य मंे सितम्बर 2016 से 2 माह का चर्म शिल्प प्रशिक्षण ब्यावर में प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है। उक्त प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
जिला उद्योग अधिकारी जिला उद्योग उपकेन्द्र ब्यावर प्रवीण मेहरा ने बताया कि सितम्बर 2016 से ब्यावर में 20 प्रशिक्षणार्थियों के लिए चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम (लेदर गुड्स) प्रस्तावित है। जिसके तहत चर्म शिल्प से जुड़े हुए दस्तकार जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे सादे कागज पर बायोडेटा मय फोटो आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आवेदनकर्ता दस्तकार की उम्र 18 से 34 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा 8वीं पास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट व स्टाईफण्ड भी दिया जाएगा, इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग उपकेन्द्र ब्यावर में सम्पर्क किया जा सकता है।–00–
भामाशाह सुविधा व समस्या समाधान शिविर का समापन
ब्यावर, 5 अगस्त। भामाशाह योजना के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्रा व्यक्तियों को सुनिश्चित करने हेतु नगरपरिषद ब्यावर द्वारा दो दिवसीय भामाशाह सुविधा व समस्या समाधान शिविर का आज समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लेकर पेंशन, राशन, बीपीएल आवेदन, भामाशाह कार्ड, आधार सीडिंग आदि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करवाया।
नगरपरिषद आयुक्त पदमसिंह ने बताया कि नगरपरिषद सभाभवन में आयोजित दो दिवसीय भामाशाह सुविधा व समस्या समाधान शिविर में भामाशाह प्लेटफार्म के माध्यम से नकद व गैर नकद लाभ पात्रा व्यक्ति को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, बीपीएल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्राता आदि से संबंधित जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। साथ ही आमजन को रूपे कार्ड, पाॅस मशीन, माइक्रो एटीएम मशीन आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
शिविर में ये कार्य हुए
भामाशाह सुविधा एवं समस्या समाधान शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की राशन सूची में आमजन की पात्राता की जानकारी, पेंशन, महानरेगा, राशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण, भामाशाह नामांकन सीडिंग ई-मित्रा द्वारा, रूपे कार्ड का वितरण, पाॅस मशीन, माइक्रो एटीएम मशीन के बारे में जागरूकता व प्रचार-प्रसार आदि से संबंधित कार्य हुए। –00–