सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील

bjp-logoअजमेर 23 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने आज एक आवष्यक बैठक आयोजित कर बुधवार को होने वाले छात्र संघ चुनावों में सभी छात्र छात्राओं से सोहार्दपूर्ण वातावरण बनाते हुए उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि आज देष का युवा राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित हो देष के गा।ैरव को बढ़ाने हेतु बुनियादी तौर पर संकल्पित हो अपने लक्ष्य व दिषा निष्चित कर रहा हैं। इसका सषक्त माध्यम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसा सषक्त छात्र संगठन हैं देष की एकता अखंडता, कष्मीर के लालचौक में तिरंगा फहराने की राष्ट्रव्यापी रैली हो या फिर छात्र वर्ग को भारत के गौरवपूर्ण इतिहास व वास्तविक षिक्षा से परिचित कराने का कार्य हो ऐसे प्रत्येक कार्य में विद्यार्थी परिषद का महत्वपूर्ण योगदान हैं।
पिछले एक माह से अजमेर में कांग्रेस व उसके संगठन जिस प्रकार से इन चुनावों को लेकर छात्र वर्ग को लामबन्द करने, ओछे चुनावी पैतरें कर भटकाने का कृत्य कर रहे हैं वह निन्दनीय हैं यह चुनाव छात्र वर्ग के हैं ओर इनमें छात्र संगठनों के निर्णय व भूमिका ही प्रमुख होनी चाहिये लेकिन कांग्रेस पार्टी को खुद अपने छात्र संगठन पर भरोसा नही हैं इसलिए मूल पार्टी ही इन चुनावों के सभी कार्य सम्पादित कर रही हैं।
भाजपा ने छात्र वर्ग से शांतिपूर्ण चुनाव कराने की अपील के साथ ही आहवान किया है कि वह स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों की वाहक बन देष में कार्यरत विद्यार्थी परिषद का आधार मजबूत बनायें।
आज हुई बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य,जिला महांमंत्री रमेष सोनी,जयकिषन पारवानी, उपमहापौर सम्पत साखंला, नीरज जैन, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विनीतकृष्ण पारीक, अनीष मोयल, मण्डल अध्यक्ष राजेष शर्मा,सोहन शर्मा,मुकेष खीचीं,राजकुमार ललवानी,योगेष शर्मा,बलराज कच्छावा,महेन्द्र जादम सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

-अनीश मोयल, मीड़िया प्रभारी भा.ज.पा. शहर जिला अजमेर-9929005000

error: Content is protected !!