युवा खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाए – सुरेश रावत

निशानेबाजी व तीरंदाजी खिलाडियों का प्रोत्साहन व पुरस्कार वितरण समारोह

KSU1 (1)KSU1 (3)अजमेर 29 अगस्त। राजस्थान सरकार के संसदीय सचिव एवं पुष्कर के विधायक सुरेश रावत ने सोमवार को यह कहा है कि युवा खिलाड़ी विश्व और ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर देश का परचम फहराया। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्द्धाओं के लिए निरन्तर एवं योजनाबद्ध अभ्यास करे।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को करणी शूटिंग एकादमी द्वारा आयोजित खेल प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री रावत ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर जिस तरह देश की गौरान्वित किया, उसी तरह युवा खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आने वाले ओलंपिक खेलों की जो योजनाएँ बनाई है उसी के अन्तर्गत खिलाड़ी अपनी तैयारियाँ करें। रावत ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग तथा तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्होने खेल उपकरणों के लिए विधायक कोष से 2.50 लाख रूपये देने की घोषणा की।
कवंल प्रकाश ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों का समय-समय पर प्रोत्साहन करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वे अपना मनोबल बढ़ाकर ओर भी आगे बढ़ सकते है। ऐसा करने से हमें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्राप्त होंगे व ओलंपिक में जाने की संभावना बढ़ेंगी।
देव नगर, लोहागल स्थित करणी शूटींग रेंज में आयोजित समारोह में जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय निशानेबाजी व तीरंदाजी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों का प्रोत्साहन किया गया। खिलाडि़यों को पुष्कर विधायक व संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, स्वामी समूह के चैयरमेन व भाजपा नेता कंवल प्रकाश, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विनीत लोहिया, पार्षद प्रकाश मेहरा, बबायचा सरपंच गुलशेर खान, लोहागल सरपंच महेन्द्र सिंह रावत, हिम्मत सिंह राठौड़ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया।
करणी शूटिंग रेंज के निर्देशक हिम्मत सिंह राठौड़ ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अजमेर के इतिहास में यह पहली बाह है कि किसी खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। करणी सिंह रेंज के शूटर रणवीर सिंह राठौड़ ने सर्बिया में आयोजित ग्रेण्ड प्रिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 17 राष्ट्रों के 257 प्रतियोगियों में से 11वाँ स्थान प्राप्त किया और देश का नाम रोशन किया।
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कृतिका शर्मा 30 मी. में रजत पदक और 50, 60 व 70 मी. में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रेरणा शर्मा ने 30 व 50 मी. में कांस्य पदक, 60 मी. में स्वर्ण व 70 मी में रजत पदक प्राप्त किये। चिराग शर्मा व मानवीर सिंह सोढ़ी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया।
15वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में करणी सिंह रेंज के सभी निशानेबाजों ने प्रीनेशनल के लिए क्लीफाई किया। मनोज कुमार यादव ने 10 मी. ऐयर पिस्टल सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, राजवीर सिंह गौड़ ने 10 मी. ऐयर पिस्टल जूनियर वर्ग में कांस्य पदक, शिवराज सांखला ने रजत पदक और राहुल राठौड़ ने 10 मी. ऐयर पिस्टल सीनियर वर्ग (हेंडीकेप) में स्वर्ण पदक, उत्तम सिंह 50 मी. फ्री पिस्टल सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, राहुल राठौड़ ने 50 मी. फ्री पिस्टल सीनियर वर्ग (हेंडीकेप) में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
जिला स्तरीय शूटींग प्रतियोगिता में जय खुराना ने 10 मी. ऐयर पिस्टल सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, जतिन गहलोत ने 10 मी. ऐयर पिस्टल यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक, संभव जैन ने 10 मी. ऐयर पिस्टल यूथ वर्ग में रजत पदक, हंसराज गुर्जर ने 10 मी. ऐयर पिस्टल यूथ वर्ग में कांस्य पदक। शेरसिंह राठौड़, हंसराज और राजवीर सिंह ने 10 मी. ऐयर पिस्टल जूनियर टीम ने स्वर्ण पदक। दुष्यंत चांवला, जतिन गहलोत और संभव जैन ने 10 मी. ऐयर पिस्टल यूथ टीम ने स्वर्ण पदक। शिवम सिंह ने 10 मी. ऐयर राईफल जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, मो. शाहबाज ने 10 मी. ऐयर राईफल जूनियर वर्ग में कांस्य पदक और विक्रम गुर्जर ने 10 मी. ऐयर राईफल यूथ वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
कोच वी.के. शुक्ला ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव सुरेश रावत ने तीरंदाजी कर सभी मनमोह लिया।

हिम्मत सिंह राठौड़
निदेशक, करणी शूटिंग रेंज
मो. 9783617171

error: Content is protected !!