मिट्टी से बनी गणेश की मुर्ति गमले पर विराजित

IMG_1571अजमेर 5 सितम्बर। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर स्वामी समूह द्वारा कॉम्पलेक्स में स्थित प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर में गणेश जी की मुम्बई से लाई गयी मिट्टी की मुर्ति को गमले पर स्थापित किया गया।
समूह के चेयरमेन कंवल प्रकाश ने बताया कि अनन्त चर्तुदशी के दिन विसर्जन के कार्यक्रम के समय इस मुर्ति पर पानी डालने पर यह मिट्टी गमले में चली जायेगी और उसमें तुलसी का पौधा लगाया जायेगा। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा और पी.ओ.पी. से बनी मुर्ति से होने वाला पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होगा। जो हम हमेशा देखते आये है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में रोजाना सुबह व सांयकाल के समय आरती की जायेगी।

कंवल प्रकाश
चेयरमेन, स्वामी समूह
मो. 9829070059

error: Content is protected !!