साईकल चलाने से हमें स्वास्थ्य लाभ मिलता है व शहर को प्रदूषण से मुक्ति

अजमेर 10 सितम्बर। अपना अजमेर का विचार वाहन मुक्त शनिवार अभियान के दूसरे माह में ट्रम्प एकेडमी शास्त्री नगर रोड़ अजमेर के प्रांगण में बच्चों व अध्यापकों के साथ एक परिचर्चा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह श्री हनुमान सिंह राठौड़ ने कहा कि हम सभी को जो आनन्द मिलता है और उस आनन्द से अन्य को भी लाभ मिलना चाहिए। साईकल चलाने से शारीरिक लाभ तो मिलता ही है, साथ-साथ शहर को भी प्रदूषण से मुक्ति मिलती है। संस्था द्वारा शनिवार को प्रदूषण मुक्त शनिवार मनाने का संकल्प लिया है। व्यक्ति को अपने जीवन में छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना चाहिए जैसे -पॉलिथिन की बेग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, चौराहे पर लाल लाईट होने पर अपने वाहन का ईंजन बंद कर देना चाहिए। साईकल चलाने से हमें स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है इसके साथ-साथ शहर को भी प्रदूषण से मुक्ति मिलती है।
सूत्रधार कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि ट्रम्प एकेडमी में पर्यावरण ईकाई संयोजक ललिश मंघानी को बनाया गया। जो संस्था की तरफ से एकेडमी में पर्यावरण मित्र बनायेगा। उन्होने कहा कि साईकिल के कई विकल्प आज बाजार में उपलब्ध हैं। लेट-ए-साईकल व एम.पी. नानकराम जैसी संस्थाओं से न्यूनतम मूल्यों पर साईकिलें उपलब्ध कराने का संस्था प्रयास कर रही है।
विनिता जेमन ने बताया कि हमें शर्म छोड़कर पैट्रोल डीजल के वाहन की अपेक्षा प्रदूषण मुक्ति के लिये शनिवार के दिन पर्यावरण मित्र बनकर पैदल/साईकल/ई-वाहन/सार्वजनिक वाहन का उपयोग करना चाहिए। इससे हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ मिलेगा और पर्यावरण प्रदूषण भी रूकेगा।
इस अवसर पर ट्रम्प एकेडमी के डॉयरेक्टर आशीष चतुर्वेदी ने सर्व प्रथम पर्यावरण मित्र बने और उन्होंने छात्र-छात्राओं को, अपना अजमेर संस्था की इस पहल का सराहना करते हुए, कहा कि हमें अपने को स्वस्थ रखना है व प्रदूषण से अजमेर को स्वस्थ रखना है। अंत में धन्यवाद महेश लखन ने दिया। गोपाल अहीर ने सभी का स्वागत किया।
कंवल प्रकाश
सूत्रधार
मो.नं. 9829070059