म्यूजिक लवर्स की कुमार सानू नाइट 18 को

फिल्मी दुनिया के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कुमार सानू खुद रहेंगे मौजूद

kishangarhविकास छाबड़ा @ रोशन भारत न्यूज़
मदनगंज-किशनगढ़ । म्यूजिक लवर्स किशनगढ़ के बैनर तले रूपालो रावलो के पास स्थित ग्रीन वैली (यूबी) में गीत संगीत से सजी एक अविस्मरणीय कुमार सानू नाइट विद कुमार सानू “हम हैं राही प्यार के” कार्यक्रम रविवार, 18 सितम्बर को सायं 6 बजे आयोजित किया जाएगा।
म्यूजिक लवर्स के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल व प्रोजक्ट चेयरमेन संजीव धमीजा के अनुसार कार्यक्रम में फिल्मी दुनिया के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कुमार सानू (पद्मश्री) कार्यक्रम में स्वयं मौजूद रहेंगे एवं अपनी मखमली आवाज का जादू भी बिखेरेंगे।
कार्यक्रम मं हाई सिक्यूरिटी के बीच भव्य स्टेज पर वर्टेक्स साउण्ड (1 लाख वॉट) के साथ ही भारत के अलग अलग कोनो से सजी संगीतकारों की एक्सपर्ट टीम लोगों को झुमने को मजबूर कर देगी।
यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विकास छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान स्टेट हाई लेवल कमेटी चेयरमेन परमेशचन्द्र होंगे जबकि बतौर सम्मानिय अतिथि आईजी पुलिस अजमेर मालिनी अग्रवाल व जिला कलेक्टर गौरव गोयल उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि मार्बल सिटी में संगीत की तडप रखने वाले सैकड़ों कद्रदान श्रोताओं की मांग पर म्यूजिक लवर्स द्वारा वर्ष 2014 में सुप्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी सेप्यारेलालजी व 2015 में सुप्रसिद्ध संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी की जोड़ी से आनंदजी को किशनगढ़ बुलाकर म्यूजिक की दुनिया का एक नया इतिहास बनाया जा चुका है।

error: Content is protected !!