अल्पसंख्यक मोर्चा मनाएगा प्रधानमन्त्री मोदी का जन्मदिवस

n modi 17भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर जिला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाएगा। इसके तहत कल सुबह 11 बजे ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह शरीफ में चादर पेश की जाएगी एवम इसके पश्चात् दरगाह बाजार में ग़रीबो को फल वितरण किये जायेंगे। प्रधानमन्त्री श्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र के लिए दुआ की जाएगी। इस कार्यक्रम में अजमेर शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव समेत सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।चादर दरगाह खादिम और राजस्थान मदरसा बोर्ड के सदस्य सैय्यद अफसान चिश्ती के द्वारा पेश की जाएगी।
इसी प्रकार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर देहात सरवाड़ में दरगाह ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती में चादर चढ़ाएंगे और फल वितरण करेंगे। पुरे अजमेर देहात में जिलाध्यक्ष प्रो बी पी सारस्वत के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करके मोदी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

मुन्सिफ़ अली खान
प्रदेश महामन्त्री – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान प्रदेश
Mo- 9414007864

error: Content is protected !!