देशभक्ति का प्रेरणा केन्द्र महाराजा दाहरसेन स्मारक पर अर्पित किये श्रृद्धासुमन
अजमेर 17 सितम्बर। भारतीय सिन्धु सभा मघ्यप्रदेश राज्यस्तरीय ईकाई के सहयोग से 116 तीर्थ यात्रियों के दल ने पवित्र पुष्कर सरोवर के झूलेलाल घाट पर पूजा अर्चना करने के साथ सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजा को श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अशोक माटा व मंत्री हरीश चंदनाणी के नेतृत्व में दल पुष्कर श्री शांतेश्वर महादेव आश्रम में पहुंचने पर महन्त हनुमानराम के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। आश्रम में मनीष प्रकाश किशनानी, बालकिशन खत्री, प्रकाश मूलचंदाणी ने सभी का स्वागत किया।
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजा अर्चना, आचार्य श्रीचन्द्र भगवान पूजा सहित महाराजा दाहरसेन पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये गये। पूजा अर्चना ताराचन्द राजपुरोहित व लक्षमणदास दौलताण ने करवाई। अजमेर ईकाई की ओर से दल का स्वागत कर सभी को महाराजा दाहरसेन का फोल्डर, स्मृति चिन्ह व पंचायत सम्मेलन की पुस्तक भेंट की गई।
स्मारक के बाद अजयनगर स्थित सांई बाबा मन्दिर व ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में पूजा अर्चना की, जहां महन्त स्वरूपदास जी उदासीन ने आर्शीवचन देते हुये कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राओं से परिवार में सनातन धर्म के संस्कारों का ज्ञान मिलता है।
इस अवसर पर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी संभाग प्रभारी नरेन्द्र बसराणी, घनश्याम भगत, तुलसी सोनी, महेश टेकचंदाणी, कमलेश शर्मा, महेश सावलाणी, पूर्व पार्षद खेमचन्द नारवाणी, अशोक केसवाणी, प्रकाश जेठरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महेश टेकचंदाणी,
महानगर मंत्री,
9413691477