सीसवाली में तेजाजी मेले का शुभारंभ

img-20160917-wa0158(फ़िरोज़ खान) सीसवाली 17 सितम्बर। कस्बे में दस दिवसीय तेजाजी मेले का शुभारंभ शुक्रवार रात्रि को मेला रंगमंच पर जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन के मुख्य आथित्य में हुआ । समारोह की अध्यक्षता प्रधान मंजू दादिच ने की । विष्ट अथिति पंचायत समिति सदस्या अर्चना खनेडलवाल थी ।समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन ने कहा कि श्री वीर तेजाजी का मेला प्राचीन है, और धीरे धीरे यह मेला लोकप्रिय होता जा रहा है । मेले से भाईचारा बढ़ता है । और इस बहाने लोगो का मेलमिलाप बढ़ता है । और इसतरह हमारी सांस्कृतिक जिन्दा रहती है । अथितियों का मेला अध्यक्ष सरपंच ममता जैन,पुर्व सरपंच नरेश जैन, वार्ड पंच आर पी मीणा, नजरुदीन अंसारी, भाजपा अध्यक्ष श्यामलाल सोनी, विष्णु खण्डेलवाल, मोरध्वज मीणा, संतोष धाकड़,घनश्याम सुमन, आदि ने स्वागत किया ।

पति ने किया पत्नी का स्वागत

मेला उद्धघाटन समारोह के दौरान पंचायत समिति सदस्या अर्चना खंडेलवाल विशिष्ठ अथिति के रूप में मंच पर थी तो मेला समिति द्वारा उनके स्वागत के लिए उनके पति विष्णु खंडेलवाल से ही उनका स्वागत कराया गया । इसी तरह सरपंच व् मेला अध्यक्ष ममता जैन का भी उनके पति नरेश जैन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

मेला रंग मंच पर कार्यक्रम

मेला 25 सितंबर तक चलेगा । मेला रंग मंच पर 16 सितम्बर की रात को मेला उद्धघाटन के बाद तेजाजी गायन प्रतियोगिता हुई । 17 को स्थानीय स्कूलो के बच्चे सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे । 18 सितंबर को आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम होगा । 19 को भजन संध्या प्रतियोगिता का आयोजन होगा । 20 को कंजरी नृत्य का आयोजन किया जायेगा । 21 को आर्केस्ट्रा द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा । 22 को हास्य कलाकार पन्या सेप्ट व् अन्य कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे । 23 को अखिल भारतीय कवि सम्मलेन होगा । 24 को नरसी जी का मायरा आयोजित किया जायेगा । 25 सितम्बर को समापन समारोह के बाद आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम होगा । मेला समिति की और से तेजाजी गायन व् भजन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया जायेगा । इसमें प्रथम पुरस्कार तीन हजार एक रुपए, द्वितीय दो हजार एक व् तृतीय पुरस्कार15 सौ एक रुपए दिए जाएंगे ।

error: Content is protected !!