नगर निगम द्वारा दशहरा मेला धूमधाम से मनाया जायेगा

Nagar Nigam thumb 2अजमेर 30.09.2016। नगर निगम द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा मेला 2016 बडी धूमधाम से मनाया जायेगा। दिनांक 01.10.2016 से 12.10.2016 तक दशहरा महोत्सव मनाया जायेगा, जिसके तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसके लिये महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत द्वारा पार्षदों/अधिकारियों/ कर्मचारियों की विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जो कि दशहरा मेला 2016 के समस्त व्यवस्थाऐं अपनी देखरेख में सम्पन्न करायेंगे। जवाहर रंगमंच पर दिनांक 01.10.2016 से 12.10.2016 तक प्रतिदिन सांय 08.00 बजे रामलीला मंचन का आयोजन किया जायेगा। पटेल मैदान ग्राउण्ड पर दिनांक 01.10.2016 से 10.10.2016 तक सांय 08.00 बजे से गरबा रास नृत्य का आयोजन किया जायेगा। पटेल मैदान स्थित ग्राउण्ड पर दिनांक 01.10.2016 को दोपहर 12.00 बजे माँ दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की जायेगी, तथा प्रतिदिन सांय 07.00 बजे माँ दुर्गा की नित्य पूजा आरती की जायेगी। दिनांक 05.10.2016 को सांय 04.00 बजे नगर निगम कार्यालय से श्री राम बारात एवं झांकियों का शुभारम्भ होगा, जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जवाहर रंगमंच पर पहुंचेगी। दिनांक 11.10.2016 को पटैल मैदान पर सांय 05.00 बजे रावण, कुम्भकरण, मेघनाथ के पुतलो का दहन व आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 11.10.2016 को प्रातः 08.00 बजे माँ दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन का आयोजन किया जायेगा एवम् दिनांक 12.10.2016 को जवाहर रंगमंच पर भरत मिलाप मंचन के साथ दशहरा महोत्सव का समापन किया जायेगा।
महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि दशहरा महोत्सव 2016 के सफल सचांलन के लिये उपायुक्त विकास श्री गजेन्द्र सिंह रलावता को मेला अधिकारी अधिकृत किया गया है। उनके सहयोग के लिये कनिष्ठ लिपिक श्री राजेश बंजारा व मुकेश मुर्जवानी को लगाया गया है। इसी प्रकार दशहरा महोत्सव 2016 में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यकर्मो के लिये सयोजंक व प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये है।
जिसमे रामलीला मंचन व्यवस्था हेतु पार्षद श्री भागीरथ जोशी को संयोजक एवं राजस्व अधिकारी द्वितीय श्रीमति रेखा जेस्वानी, प्रभारी अधिकारी व राजस्व निरक्षक श्री अनिल जैन, सहप्रभारी होगें, गरबा व्यवस्था हेतु पार्षद श्री रमेश सोनी संयोजक, राजस्व अधिकारी द्वितीय श्री प्रकाश डूडी प्रभारी अधिकारी व कनिष्ठ अभियन्ता श्री रमेश बाजडोलिया सहप्रभारी होंगें। माँ दुर्गा मुर्ति स्थापना व्यवस्था हेतु पार्षद श्री समीर शर्मा संयोजक व सहायक लेखाधिकारी श्री प्रदीप राज पारीक प्रभारी अधिकारी होगे, राम बारात एवं झांकी की व्यवस्था हेतु पार्षद श्री सुनिल केन संयोजक व सहायक लेखाधिकारी प्रकाश वर्मा प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी कनिष्ठ अभियन्ता विद्युत श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा होंगे। रावण, मेद्यनाथ, कुंभकरण, के पुतलों का निर्माण एवं दहन व्यवस्था हेतु पार्षद श्री जे.के. शर्मा संयोजक तथा अधीक्षण अभियन्ता श्री श्रवण कुमार वर्मा प्रभारी अधिकारी व अधिषाशी अभियंता श्री केदार नाथ सहायक प्रभारी होगें।
मेला अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि दशहरा महोत्सव में गरबा व्यवस्था पटेल मैदान ग्राउण्ड पर होगी, इस हेतु महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने गरबा स्थान का निरीक्षण कर चयन किया एवम् टेन्ट, लाईट, बैरिकेटिग आदि व्यवस्था के निर्देश प्रदान किये।
मेला अधिकारी (श्री गजेन्द्र सिंह रलावता)

error: Content is protected !!