आवारा कुत्तों को पकड़ने में विफल निगम प्रशासन

Nagar Nigam thumb 2अजमेर (विजय हंसराजानी)। नगर निगम विभिन्न अभियान चलाकर भले ही अजमेरवासियों को खुश करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन कई समस्याएं अभी भी वैसे की वैसी बरकार है। इन समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या है आवारा जानवर, जिनके कारण शहर के लोगों को पेश आ रही कठिनाई का नाम सबसे ऊपर है। शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की सख्या के कारण आम आदमी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

शहर और बहरी क्षेत्रों में इनके द्वारा काटे गए लगों की संख्या में भी वृध्दि हो रही है। लेकिन अजमेर नगर निगम इस समस्या के निवारण के लिए कोई भी कदम उठाने में नाकाम साबित हो रही है। शहर की विनायक पथ, रामनगर कॉलोनी वासी भी इन आवारा कुत्तों की के कारण काफी परेशान है।

कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने इन आवारा कुत्तों की शिकायत निगम के अधिकारियों को कई बार की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आवारा कुत्तों ने कॉलोनी में आतंक मचा रखा है। रामनगर में रहने वाले लोगों के लिए ये खोफ का कारण बने हुए हैं, क्योंकि ये काफी बच्चों को काट चुके हैं।

इस डर से लोग अपने बच्चों को खेलने के लिए घर से बाहर तक नही जाने देते। इस स्थिति से निपटने के लिए शायद अजमेर नगर निगम सक्षम नहीं है यां निगम के पास संसाधनों की कमी है, जिसका खामयाजा अजमेर शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!