महिला अधिकारो पर महिला विधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

img-20161001-wa0032मांगलियावास,1अक्टूबर। मानव अधिकार एवं अधिकार केन्द्र संस्थान के तत्वाधान में शनिवार को पीसांगन पंचायत समिति क्षेत्र कि गनाहेड़ा पुराने पंचायत भवन में जिला परिषद सदस्य माणक चन्द रावत की अध्यक्षता में महिला अधिकारो पर ” महिला विधिक प्रशिक्षण,, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी जानकारी देकर उन्हे सशक्त बनाना रहा। संस्थान की कार्यकर्त्ता इन्द्रा सोंलकी ने महिला हिंसा कानुन, पोस्को अधिनियम व महिला अधिकारो पर प्रशिक्षण दिया। संस्थान के पीसांगन ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चिड़िवाल ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और उसकी पात्रता के बारे में बताया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी दी। जन शिक्षण संस्थान की ट्रेनर कमलेश एवं ममता देवी ने महिलाओं को जागरुक रहने एवं शिक्षण लेने की बात पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माणक चन्द रावत ने महिला शिक्षा एवं जागरुकता के बारे में बताते हुये महिलाओ को अपने अधिकारो के बारे में जानने व उसका लाभ लेने की बात बतायी है। प्रशिक्षण मे लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया।

error: Content is protected !!