श्री ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली के वार्षिक कलशाभिषेक

nareliपरम पूज्य मुनि पुगंव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के संसंध प्रेरणा एंव आर्शिवाद से श्री ज्ञानोदय पदयात्रा संध केसर गंज के तत्वाधान दिनांक 2 अक्टूबर 2016, रविवार को श्री ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली के वार्षिक कलशाभिषेक एंव पद यात्रा कार्यक्रम आयोजन श्री ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली में किया गया। प्रातः 6.30 बजे परम पुज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विराट सागर जी महाराज से आर्शिवाद प्राप्त कर प्रातः 7.00 बजे श्री सोनीजी की नंसिया से जैन गैरव, दानवीर श्री विधी चंद कुलदीप कुमार जैन द्धारा हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का प्रांरभ किया गया। पदयात्रा नयाबाजार, चूडीबाजार, मदारगेट, पडाव, श्री आदिनाथ मार्ग, श्री दिगम्बर जैसवाल जैन मंदिरजी केसर गंज द्धारा स्वागत, मार्टिडलब्रिज, श्री पल्लीवाल जैन मंदिर श्रीनगर रोड द्धारा स्वागत, श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नाकामदार द्धारा स्वागत, नेहरू नगर एंव विभिन्न संस्थाओं , मंडलों द्धारा जगह जगह स्वागत होते हुए श्री ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली पहुॅुची।
पदयात्रा को सफल बनाने हेतू श्री विनय कुहेले को पदयात्रा, श्री प्रेमचंद साहबजाज को भोजन व्यवस्था, श्री केलेन्द्र कुमार पुनविया को प्रचार प्रसार, श्री सुदीप कुहेले को जूलुस व्यवस्था एंव श्री अजस साहुला को बस व्यवस्था संयोजक बनाया गया।
प्रचार प्रसार संयोजक केलेन्द्र कुमार जैन पुनविया ने बताया पदयात्रा में सबसे आगे पदयात्रा बैनर, ढोल, घोडे, घोडों पर पदयात्रा के पदाधिकारी एंव सदस्य बैठे हुए, ऊॅंट, बग्गी मे परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एंव मुनि पुगवं श्री सुधा सागर जी महाराज की फोटो लगी हुई, बैड की मधुर धुनों के साथ सफेद वस्त्र में पुरूष एंव केसरीया साडियों में महिलाएं एंव बच्चे चल रहे थे। पूरे रास्ते डैग पर जैन भजनों चलने से सभी पदयात्रियों ने भजन एंव जयकार घोष के साथ पदयात्रा में भाग लिया।
श्री ज्ञानोदय तीर्थ नारेली पदयात्रा पहुॅचने पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्धारा सभी पदायात्रियों का स्वागत किया गया। नारेली पर वार्षिक कलशभिषेक का आयोजन किया गया। वार्षिक कलशाभिषेक समारोह के मुख्य अतिथि दानवीर श्रेष्ठी अशोक कुमार जी आर0 के0 मार्वल्स किशनगढ का श्री निहाल पहाडिया अध्यक्ष श्री ज्ञानोदय तीर्थ क्षे़त्र द्धारा स्वागत किया गया। संयोजक पदयात्रा विनय साहुला, अध्यक्ष श्री पार्श्वनाथ मंदिर कमेटी केसर गंज सुनिल कुमार ढिलवारी, हरी झंडी प्रयोजक विधी चंद आदि का ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।
प्रचार प्रसार संयोजक केलेन्द्र कुमार जैन पुनविया कलशभिषेक प्रारंभ होने से पूर्व मीनाक्षी एंड पार्टी ने भक्तिमय मंगलाचरण एंव कु अंशिका एंव वंशिका ने जैन भजन पर भक्ति मय डांस की सबका मन मोह लिया। कलशभिषेक के सौधर्म इन्द्र प्रमोद कुमार धमेन्द्र कुमार, ईशान ईन्द हेमन्त कुमार उर्त्कष्ट कुमार, सानत ईन्द्र विधिचंद कुलदीप कुमार एंव माहेन्द्र इन्द्र अरूण कुमार कोठारी थे। शांतिधारा करने का सौभाग्य सतीश चंद वीरेन्द्र कुमार एंव अक्षय पाटनी ने प्राप्त किया।
ज्ञानोदय पद यात्रा संध द्वारा सभी के वात्सल्य का भोज आयोजन किया गया था तथा अंत में पदयात्रा संध में बाहर से पधारे सभी पदयात्रियों का धन्यवाद दिया।

(केलेन्द्र कुमार जैन पुनविया)
संयोजक, प्रचार प्रसार
9460545709

error: Content is protected !!