अजमेर 11 दिसम्बर। जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने रविवार को शिक्षा राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी के वसुन्धरा सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज विभाग में राज्य मंत्री बनाने पर जोरदार स्वागत किया । अजमेर जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनने पर प्रो. वासुदेव देवनानी को शुभकामनाएं दी।
जिला परिषद कार्यालय पहंुचने पर भाजपा पदाधिकारियों सहित अधिकारियों ने प्रो. देवनानी का ढोल-नगाडों एवं आतिषबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रमुख वंदना नोगिया, अजमेर शहर भाजपा अध्यक्ष अरविन्द यादव, महामंत्री जयकिशन पारवानी, सरपंच संघ अध्यक्ष महेन्द्रसिंह मझेवला, जिला परिषद सदस्य शमसेर सिंह, डाउसिंह, श्रीनगर पंचायत समिति प्रधान सुनिता रावत, पीसांगन पंचायत समिति प्रधान दिलीप प्रचार, नगर निगम पार्षद चन्द्रेश सांखला, महेन्द्र जादम, रमेश सोनी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार लालवानी, जिला परिषद अधिशाषी अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता कमलेश सैनी, पंचायत प्रसार अधिकारी मुकेश काकाणी, करणसिंह जोधा, तबीजी सरपंच राजेन्द्र गैना, सोमलपुर सरपंच इकराम, शक्तिसिंह, भाजपा कार्यकर्ता चन्द्रभान गूर्जर, श्याम सुन्दर पंवार सहित जिला परिषद के कर्मचारीयों ने प्रो.वासुदेव देवनानी का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419
sir thanks.