अजमेर, 3 जनवरी। प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा कैशलेस समाज को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत आज बैंक आॅफ बड़ौदा के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
अजमेर में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम किशोर कुमार तथा क्षेत्राीय प्रबंधक श्री एम.एस.मेहनोत ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अजमेर में करीब 40 वाहनों के साथ रैली निकाली गई। लीड बैंक अधिकारी श्री आर.के.जांगिड़ ने बताया कि बैंक आॅफ बड़ौदा के कर्मचारियों ने अजमेर शहर के विभिन्न मार्गों पर तथा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय ब्रांच से वैशाली नगर स्थित रिजनल कार्यालय तक रैली निकाली तथा लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के प्रति जागरूक किया। इसी तरह पुष्कर में चूुंगी नाका से ब्रह्माजी मन्दिर तक रैली निकाली गई। दोनों ही स्थानों पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर कैशलेस समाज के फायदो से अवगत कराया। गौरतलब है कि हाल ही में अजमेर जिले को कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए देश के 5 सर्वश्रेष्ठ जिलो में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर जिले में कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल को सम्मानित किया था। जिले में अजमेर व पुष्कर शहरों सहित 26 गांवों को कैशलेस बनाने के प्रयास किए जा रहे है।