भाजपा पार्षद दल की बैठक संपन्न

img_20170104_145906अजमेर। आज दिनांक 4 जनवरी 2017 को इंडोर स्टेडियम में भाजपा पार्षद दल की बैठक किसान आयोग के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सांवरलाल जाट , महापौर धर्मेंद्र गहलोत ,शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव एवं ऐ डी ऐ अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने ली
जिला महामंत्री रमेश सोनी ने कहा कि 12 तारीख को होने वाली मुख्यमंत्री श्री मती वसुंधरा राजे सिंधिया की जनसभा के दौरान लगने वाली प्रदर्शनी का लाभ अपने अपने क्षेत्र वासियो को दिलवाए ,प्रदर्शनी के दौरान चिकिस्ता शिविर भी लगेगा जिसमे
जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि भारी बहुमत के साथ भाजपा की प्रदेश सरकार बनी और राजस्थान में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है ,पिछले 3 वर्ष में अजमेर में जो ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है अभी तक नहीं हुए , मुख्यमंत्री अजमेर जिले की जनता से संवाद करने आ रही है ,पार्षद का सम्पर्क जीवंत सम्पर्क होता है पार्षद वार्ड की जनता को आमंत्रण दे की जनसभा में सहभागी बने ,वार्ड के किये गए विकास कार्य सूचीबद्ध करके शहर जिले को जमा कराए जिससे पुरे वार्ड के विकास कार्यो की जानकारी मिले
सांवरलाल जाट ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है माननीय मुख्यमंत्री आगामी 12 तारीख को अजमेर में आ रही है और हमे पूरी ताकत लगानी है जिससे मुख्यमंत्री खुश होकर अजमेर को और सौगात दे ,
हमे हमारी सरकार द्वारा किये गए सभी कार्यो को ध्यान में रखना चाहिए और सभी पार्षदों से निवेदन है कि अपने द्वारा किये गए कार्यो को जनता को बताए और कार्य कि गुणवत्ता का ध्यान रखे , बहुत जल्दी अजमेर हवाई अड्डा भी शुरू हो जाएगा
केंद्र सरकार ने बहुत विकास कार्य किये है नोटबंदी के बाद आतंकवादी घटनाओं पर लगाम लगी है उनसे भारत की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है , स्वच्छ भारत अभियान से सफाई व्यवस्था बहुत सुदृढ़ हुई है , गावो में 24 घंटे लाइट आ रही है , पेयजल व्यवस्था भी सुचारू हुई है
अगर अभी तक के किये गए विकास कार्यो की सूची बनाये तोह बहुत बड़ी पोथी बन जायेगी ,सभा में भीड़ से हर कार्यकर्ता गदगद होगा और सभी पार्षदों को पूर्ण समर्पण से 12 तारीख की सफलता के लिए लग जाना चाहिए
ऐ डी ऐ अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि जब 12 तारीख को मेडम आये तब जो भी किताब लिखी गयी है वह जनता के बीच में जा चुकी है लेकिन उसके बारे में जानकारी जनता से मिल उन्हें देनी चाहिए एवं सरकार के द्वारा किये कार्य को जनजन तक पहुचाये और आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस ले
महापौर श्री धर्मन्द्र गहलोत ने कहा कि निश्चित रूप से हमे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ की आज पार्षद दल की बैठक लेने सांवर लाल जाट आये है और हर सभा का मुख्य आकर्षण सांवर लाल जाट रहते है , भाजपा बोर्ड का एक साल पूरा होने पर एक किताब का विमोचन किया था जिसमे सभी 60 वार्ड के विकास कार्य लिखे हुए है और में आपको विश्वास दिलाता हूं पार्षद दल अपनी और से मुख्यमंत्री जी की सभा को सफल बनाने में कोई कसर नही छोड़ेगा
बैठक में जिला महामंत्री रमेश सोनी एवं जय किशन पारवानी , पार्षद भागीरथी जोशी , धर्मन्द्र शर्मा , धर्मपाल जाटव , प्रकाश मेहरा , अनीश मोयल , पिंकी गुजर , नीतू मिश्रा , बिना टांक , रेखा शर्मा , महेंद्र जैन मित्तल , नौरत मल गहलोत , दुर्गा प्रसाद शर्मा , मोहन लालवानी , वीरेंदर वालिया , दीपेंद्र ललवानी , कुंदन वैष्णव , राजेंद्र राठौड , चन्द्रेश सांखला , महेंद्र जादम , नीरज जैन आदि उपस्तिथ रहें।

error: Content is protected !!