खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास संभव -प्रो. देवनानी

हाथीखेड़ा मंे क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
अजमेर, 08 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है। खेल हमें जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव के बिना एक टीम के रूप में आगे बढ़ने की सीख देते हैं। राज्य सरकार स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्कूलों के लिए खेल मैदान को महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से विकसित किया जा रहा है।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज हाथीखेड़ा स्थित चामुण्डा माता मेला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए आवश्यक है। खेल हमें एक टीम के रूप में आगे बढ़ना और जीतना सिखाते है। पूरे विश्व में खिलाड़ियों को विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। खेल कोई भी हो हमें पूरे मनोयोग से उसकी तैयारी कर मैदान में उतरना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत आज पूरे विश्व में खेलों के क्षेत्रा में परचम फहरा रहा है। प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में खेलों को बढ़ावा देने और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष योजना तैयार की है। आगामी कुछ सालों में भारत विश्व की नई खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा।
प्रो. देवनानी ने कहा कि राजस्थान में भी मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए है। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रा की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्कूली स्तर पर ही सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। स्कूलों में महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य माध्यमों से खेल मैदान तैयार करवाए जा रहे हैं। साथ ही स्कूलों में खेल उपकरण भी दिए जा रहे है ताकि विद्यार्थी अपने आसपास ही खेलांे की तैयारी कर सके।
उन्होंने हाथीखेड़ा एवं मदारपुरा की क्रिकेट टीमों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य श्री महेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

स्मार्ट सिटी के रूप में नई पहचान बनाएगा अजमेर -प्रो. देवनानी
विभिन्न वार्डों में विकास कार्यो का शुभारम्भ
अजमेर, 08 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर स्मार्ट सिटी के रूप में एक नई पहचान कायम करेगा। स्मार्ट सिटी में दो हजार करोड़ रूपये के कार्यों से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। आगामी कुछ वर्षो में अजमेर प्रदेश में विशिष्ट स्थान के साथ पहचाना जाएगा।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज विभिन्न वार्डो में सड़क, नाली एवं अन्य विकास के लाखों रूपये के कामों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने कहा कि अजमेर शहर में आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी और शानदार योजना लागू की गई है। योजना अजमेर का ना सिर्फ नक्शा बदलेगी बल्कि यह विकास में भी हमें कई साल आगे कर देगी। स्मार्ट सिटी में आनासागर झील के चारों ओर पाथवे बनाया जाएगा। विभिन्न चरणों में यह कार्य सम्पन्न होगा। सर्किट हाउस से जुड़ी पहाड़ी पर झरना एवं लवकुश उद्यान में कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। इसके तहत आगामी 25 जून से पूर्व कुछ कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और कुछ कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जयपुर रोड सौंदर्यीकरण, सुभाष उद्यान में कल्चरल पार्क, शहर के प्रमुख मार्गो व चैराहो पर मूर्ति व कला की स्थापना, शहर में टूरिस्ट इंफाॅर्मेशन सेन्टर का निर्माण, आनासागर के चारों ओर एम्फीथियेटर, पैदल व साईकिल का ट्रेक, सोलर लाईट, म्यूजिकल फाउंटेन, वाॅटर स्पोर्टस, हैरिटेज म्यूजियम आदि कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं। इसी तरह शहर में ओपन एयर जिम, थीम बेस्ड पार्क, रैन वाॅटर हाॅरवेस्टिंग कार्य, जलापूर्ति से संबंधित कार्य, बाईक शेयरिंग योजना, फुट ओवर ब्रिज, प्लानटेशन, वैण्डिंग जोन, दुकानों का फ्रंट सौंदर्यीकरण, स्मार्ट क्लास, रिजनल साईंस सेन्टर, लाईब्रेरियों का सशक्तिकरण, डिजीटल लाईब्रेरी, मल्टी स्किल इंस्टीटयूट, स्टार्टअप हब, वाई फाई कनेक्टिीविटी, स्मार्ट ट्रांसर्पोटेशन कचहरी रोड से पावर हाउस के पास जयपुर रोड तक नाले को कवर कर नई सड़क आदि कार्य भी कराए जाएंगे। इसी तरह सूचना केन्द्र में ओपन आॅडिटोरियम सहित कई अन्य कार्य भी करवाए जाएंगे। बस स्टैण्ड से अशोक उद्यान तक सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद श्री महेन्द्र जादम, श्री कुन्दन वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!