आदतन बदमाश रोहित खटीक गिरफ्तार

अजमेर। राबडिय़ा मोहल्ले के आदतन बदमाश तिलक खटीक के बेटे रोहित खटीक को अलवर गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। आरोपी रोहित खटीक पर एक छात्रा की अश्लील क्लिपिंग बनाकर दुराचार की कोशिश का आरोप है। सोमवार को धोलाभाटा इलाके में रोहित ने अपने खाली मकान पर छात्रा को पार्टी के बहाने बुलाया और उससे दुराचार की कोशिश की। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर क्षेत्रवासी इकठ्ठा हो गये। इसी बीच आरोपी रोहित भीड़ का फायदा उठा कर फरार हो गया। पीडि़ता के मुताबिक रोहित उसे अश्लील एसएमएस भेज कर रास्ते में परेशान किया करता था।
गौरतलब है कि आरोपी रोहित और उसके साथियों को इंजीनियरिंग छात्रों को लूटने के आरोप में गिरतार किया गया था। उस मामले में वह जमानत पर रिहा हुआ था। अलवर गेट थाना प्रभारी लाखनसिंह ने बताया कि आरोपी रोहित खटीक के खिलाफ आईटी एक्ट और दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
error: Content is protected !!