भारत विकास परिषद, युवा शाखा, अजमेर ने आज रविवार दिनांक 15 जनवरी 2017 को स्थानीय मित्तल हॉस्पीटल में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
भारत विकास परिषद अपने पांच सूत्र – सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार और समर्पण के भाव से प्रेरित होकर विभिन्न सामाजिक कार्यो को मूर्त रूप समय समय पर देती है, इसी में सेवा प्रकल्प के अर्न्तगत वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष भी मकर संक्राति के पर्व एवं युगपुरूष स्वामी विवेकाानन्द जयन्ती के उपलक्ष में मित्तल हॉस्पीटल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शाखा अध्यक्ष निखिल शाह ने बताया इस शिविर के प्रारम्भ में सोमरत्न आर्य के द्वारा दीप प्रजवल्लन एवं स्वामी विवेकानन्द और भारत माता के चित्रों पर माल्यापर्ण कर इस शिविर का आरम्भ किया गया, इस शिविर के माध्यम से कुल 87 यूनिट रक्त का संग्रह करा गया है, जिसमें प्रमुख भूमिका युवाओं एवं महिलाओं की रही।
ठस शिविर में सोमरत्न आर्य, मुख्य शाखा अध्यक्ष डॉ. गाबा, युवा शाखा अध्यक्ष निखिल शाह, सचिव आशीष गार्गिया, संदीप गोयल, अंकित मेहरा, योगेश खण्डेलवाल, विपिन त्रिपाठी, सुनील चांदवानी, मोहित बंसल, अंकित बंसल, विकास पालीवाला, लक्ष्मी शाह, राधा गार्गिया, पारूल मेहरा, अर्पिता गोयल, तनु गोयल, दीपिका खण्डेलवाल, नीतू पालीवाला का योगदान रहा
संदीप गोयल
भारत विकास परिषद युवा शाखाएअजमेर
9352004484