मुस्लिमो के सामाजिक,आर्थिक पिछड़ेपन के लिए कॉंग्रेस जिम्मेदार-रावत

घुघरा मे भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के समारोह मे रिकॉर्डतोड़ 101 मुस्लिमो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की,प्रदेशस्तरीय नेताओ ने की शिरकत
IMG-20170115-WA0006अजमेर
रविवार को ग्राम घुघरा मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय मे जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का ऐतिहासिक समारोह आयोजित हुआ। समारोह मे संसदीय सचिव सुरेश रावत,देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत,प्रदेश महामंत्री मुन्सिफ अली खान,जिलाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा की मौजूदगी मे करीब 101 मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम मे मुस्लिम समुदाय की ओर से भाजपा नेताओ व पार्टी पदाधिकारियो का साफा एवं माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए संसदीय सचिव सुरेश रावत ने कहा कि चुनावो के समय विरोधी पार्टियो द्वारा मुस्लिमो को भा्रमक प्रचार के माध्यम से डराया जाता हैं। देश की स्वतंत्रता एवं आधुनिक समय मे लोकतंत्र की मजबूती मे मुस्लिम समुदाय का योगदान ऐतिहासिक हैं। देश मे चल रहे कॉंग्रेस मुक्त भारत अभियान मे मुस्लिम भाजपा के साथ आए। देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत ने मुस्लिम समुदाय के पिछड़ेपन को एससीएसटी वर्ग से तुलनात्मक दृष्टिकोण पेश करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर मे मुस्लिम समाज आर्थिक,सामाजिक,शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ हैं,जिसकी जिम्मेदार केवल कॉंग्रेस की हैं। मुस्लिम समाज का युवा आज भी दिहाड़ी मजदूरी कर कॉंग्रेस का वोटबैंक बना हुआ हैं। भाजपा मुस्लिमो के सर्वागींण विकास का समर्थन करती हैं। प्रदेश महामंत्री मुन्सिफ अली खान ने कहा कि प्रदेश का मुस्लिम अब किसी राजनीतिक पार्टी की जागीर नही हैं। कॉंग्रेस ने हमेशा मुस्लिमो को वोटबैंक के रूप मे इस्तेमाल किया हैं। 2019 के चुनावो मे मुस्लिम समाज अपना नेतृत्व खुद तय करेगा। जिलाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने आगन्तुक अतिथियो का आभार प्रकट करते हुए पार्टी नेताओ के साथ नये कार्यकर्ताओ को माला पहनाकर अभिनन्दन किया। समारोह मे कार्यकर्ता रज्जाक मो. कायड़ को जिला मंत्री मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता:-समारोह मे जिले के कायड़,अरडक़ा,बबाईचा,ऊंटड़ा,गेगल,गोविन्दगढ़,रसूलपुरा,खानपुरा,नरवर,रूपनगढ़ सहित कई गांवो मे मुस्लिम समुदाय के लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनमे प्रमुख रूप से रज्जाक मोहम्मद कायड़,कालु खां सांखला,वजीर दायमा,ताजू खां तंवर,हीरू खां गहलोत,बज्जू खा गहलोत,सदीक भुट्टी,हैदर खां,जमाल खां आसाम,सलामुदीन भुट्टा,छोटू खां सांखला,रमजू खां मेसरी,सुबराती खां सहित 101 कार्यकर्ताओ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
ये रहे मौजूद:-समारोह मे अमित भंसाली,रोड़ूमल कायड़,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जगपालसिंह,जिला महामंत्री ऐडवोकेट नवाब कुरैशी,मो. अजहरूदीन देशवाली,अतीक खान खानपुरा,नरवर मण्डल अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव,अनिल गोठवाल सहित बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
अजमेर मे शीघ्र होगा संभागस्तरीय सम्मेलन:-कार्यक्रम मे भाजपा अल्पसंख्यक नेताओ ने अजमेर मे शीघ्र संभागस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की बात कही। संभागस्तरीय सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश मे चुनावी बिगुल फूंका जाएगा।

error: Content is protected !!