आरओबी का हुआ भूमि पूजन

17अजमेर 15 जनवरी। महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल, पूर्व सांसद श्री रासासिंह रावत तथा पूर्व विधायक श्री हरीश झामनानी ने रविवार को ब्यावर रोड़ को सुभाष नगर से जोड़ने वाले आरओबी का भूमि पूजन किया। इसका समारोह दयानन्द बाल निकेतन सीनीयर सैकण्डरी स्कूल में किया गया।
महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्री मती अनिता भदेल ने इस अवसर पर कहा कि अजमेर दौराई डीएफसी रूट के क्राॅसिंग संख्या एक तथा दो पर दो लेन के रेल्वे आॅवर ब्रिज (आरओबी) के लिए भूमि पूजन किया गया। इस आरओबी के पूर्ण होने पर क्षेत्रा की जनता को लाभ मिलेगा। इस कार्य के लिए 31 करोड़ 23 लाख की राशि उपलब्ध करवाई गई है। यह आरओबी दो लेन का होगा। इसमें एप्रोच ओर सर्विस रोड़ का कार्य भी शामिल है। पैदल राहगीरों तथा दुपहिया वाहन चालकों के लिए अण्डर पास का निर्माण भी किया जाएगा। आरओबी का निर्माण राजस्थान स्टेट रोड़ डवलपमेंट एण्ड कंस्ट्रक्सन (आरएसआरडीसी)के माध्यम से करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गडी मालियान, जोहन्सगंज, सुभाष नगर एवं खानपुरा के निवासियों को विशेष सुविधा मिलेगी। आरओबी निर्माण में किसी भी व्यक्ति के घर को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। इसकी डिजाईन उपलब्ध जगह का अधिकतम उपयोग करने के लिए बनाई गई है। इसकी एक भुजा ब्यावर रोड़ तथा दूसरी भुजा नारीशाला तक फैली होगी। इस कार्य को मई 2018 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि इसी रूट पर क्राॅसिंग संख्या दो पर भी आरओबी, एप्रोच, सर्विस लेन तथा अण्डर पास का निर्माण 27 करोड़ 23 लाख की राशि से किया जाएगा। केन्द्र सरकार के द्वारा प्राप्त 12 करोड़ 60 लाख की राशि से पर्वतपुरा से माखुपुरा हटूण्डी मोड़ तक छः लेन सड़क का निर्माण शीघ्र आरम्भ किया जाएगा। आॅल संेट स्कूल के पास 5 करोड़ की लागत से राजकीय अस्पताल निर्माणाधीन है। खानपुरा में 19 लाख की राशि से आंगनबाडी केन्द्र सर्व सुविधा युक्त होगा। इसे आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए राॅल माॅडल बनाया जाएगा। इसकी तर्ज पर पर्वतपुरा में में भी आंगनबाड़ी केन्द्र निर्मित होगी।
पूर्व सांसद श्री रासासिंह रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा विकास के लिए पर्याप्त कार्य किया गया है। राजस्थान विकसित राज्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अजमेर के विकास में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, एडीए, नगर निगम का बराबर योगदान रहा है। आरओबी के कारण यातायात बाधारहित हो पायेगा।
पूर्व विधायक श्री हरिश झामनानी ने कहा कि क्षेत्रा के विकास के लिए सरकार ने सब संसाधन उपलब्ध करवाये हैं।
इस अवसर पर नगर निगम पार्षद भवानी सिंह जेदिया, मोहन लालवानी, दुर्गा प्रसाद शर्मा, पिंकी गुर्जर, आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक श्री निर्मल कुमार माथुर एवं अधीक्षण अभियंता श्री बी.एल. बैरवा और कंवल प्रकाश किशनानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के लिए मंच संचालन श्री सोहन शर्मा ने किया।

error: Content is protected !!