सैन्य उपकरणों ने जगाया राष्ट्र भक्ति का जज्बा

army day dsplay finalअजमेर 15 जनवरी। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आयोजित सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी सुदर्शन चक्र कोर ने आगन्तुकों के मन में राष्ट्र भक्ति का जज्बा जगाया। इसमें 17 स्कूलों एवं काॅलेजों के विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों ने भी अवलोकन किया।
राष्ट्रीय सेना दिवस पर अजमेर स्थित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में भारतीय सेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले उपकरण दर्शाए गए। इस दो दिवसीय सैन्य उपकरण प्रदर्शनी में सेना द्वारा उपयोग में लिए जाने वाले हथियारों, टैंकों, विशालकाय वाहनों, रायफलों का प्रदर्शन किया गया। भारतीय सेना द्वारा ‘‘अपनी सेना को जानें’’ कार्यक्रम के तहत युवाओं और स्कूली बच्चों को यह उपकरण दिखाए गए। युवाओं, छात्रा-छात्राओं एवं अभिभावकों ने रविवार का दिन सैन्य उपकरणों के साथ बिताया। आगन्तुकों ने सेना तथा उसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानने की कोशिश की। उन्होंने हथियारों का संचालन किया। हथियारों के साथ सेल्फी खीचीं । बच्चों ने सैन्य वाहनों के ऊपर चढ़कर अभिभावकों को फोटो लेने के इशारे करके विभिन्न मुद्राओं में फोटो क्लिक करवाए। भारतीय सेना युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीयता का भाव जगाने के लिए इस कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
सेना दिवस के उपलक्ष में यह प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। इसमें सभी को सेना के प्रति अच्छे अनुभव तथा प्रेरणा प्राप्त हुई । इससे युवा सेना के रोमांचकारी कैरियर को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

error: Content is protected !!