भदेल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

खानपुरा क्षेत्र के लिए की विकास कार्यों की घोषणाएं
21-01-2017 BJP 5अजमेर, 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने शनिवार को खानुपरा जवाहर नगर क्षेत्र में लगभग 30 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।
उन्होंने खानपुरा जवाहर नगर क्षेत्र के निवासियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नए विकास कार्यों की घोषणा की। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के माध्यम से 5 लाख की राशि से सामुदायिक महिला स्नानघर बनवाया जाएगा। साथ ही नगर निगम के वार्ड संख्या 25 में प्रकाश नोगिया के घर से शंकर लाल बोहरा के घर तक, कैलाश नोगिया के घर से रतनलाल प्रजापति के घर तक, उस्मान खान के घर से लक्ष्मण सिंह रावत के घर तक तथा फारूख जी अध्यापक के घर से विद्यादायिनी स्कूल तक की सड़कों का निर्माण भी विधायक कोष के माध्यम से करवाए जाने की घोषणा की। इसी प्रकार आदर्श नगर पुलिस थाने से खानपुरा सामुदायिक भवन तक लगभग एक करोड़ की लागत से सड़क बनवायी जाएगी। इसका शीघ्र ही शिलान्यास करके निर्माण आरम्भ किया जाएगा। अजमेर डेयरी के पास वाली रेलवे फाटक पर लगभग 22 करोड़ की लागत से ओवर ब्रिज तथा अण्डरपास का निर्माण करवाया जाएगा। रेलवे क्रासिंग पर पुलिया बनने से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन उपलब्ध होगा। पुलिया निर्माण के लिए स्थानीय निवासी श्रीमती रूकमा बाई ने महिला एवं बाल विकास मंत्री का आभार जताया।
श्रीमती भदेल ने यह घोषणाएं वार्ड संख्या 25 में रामदेव मन्दिर से रावतों के घरों से होते हुए दूसरे रामदेव मन्दिर तक तथा महादेव सिंह रावत के घर के सामने वाली सड़क के निर्माण कार्यों के लोकार्पण अवसर पर की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खानपुरा गांव के विकास के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए 20 लाख की राशि से सड़क बनायी गई थी। इसके पश्चात निवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई और अजमेर डेयरी के पास उच्च जलाशय का निर्माण कर पानी की समस्या का निस्तारण किया गया। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के निवासियांे को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्घ करवाने के लिए समस्त संसाधन प्रदान किए गए। इसी मुख्य सड़क को विधायक कोष से निर्माण करवाकर क्षेत्र वासियों को लाभान्वित किया गया है।
उन्होंने कहा कि खानपुरा क्षेत्र के पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा बजट में पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा की गई। इससे पशु पालकों को बीमार पशुओं के लिए स्थानीय स्तर पर पशु चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध हो रही है।
उन्होंने कहा कि खानपुरा की आंगनबाड़ी प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिए रोल मॉडल बनेगी। इसमें शुद्ध पेयजल, शौचालय के साथ-साथ उच्च गुण्वात्ता के निर्माण करवाए गए है। आंगनबाड़ी केन्द्र को बिजली उसकी छत पर स्थापित सोलर पैनल से प्राप्त होगी। इस कारण इसे एनर्जी एफिशियंस ईको फ्रेंडली आंगनबाड़ी की तरह विकसित किया जाएगा। आंगनबाड़ी में पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को सहशैक्षिक गतिविधियों से जोड़कर अच्छी आदतों के निर्माण के लिए आधुनिक तकनीक का सहयोग लिया गया है। केन्द्र में एलईडी टीवी के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्घ करवायी गई है।
उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों द्वारा अदा किए गए कर से सरकारे जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। विकास कार्यों के लिए धनराशि कर के माध्यम से ही प्राप्त होती है। सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्य जनता के धन से ही होते है। इसलिए सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा तथा देखभाल अपनी समझकर की जानी चाहिए। समाज का सम्पूर्ण विकास जाति, वर्ग एवं धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने से ही हो सकता है। जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले व्यक्तियों के जनप्रतिनिधि बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों में ईमानदारी एवं वफादारी अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि ये समाज को नयी दिशा देने का कार्य करते है।
स्थानीय निवासियों ने लोकार्पण समारोह के अवसर पर श्रीमती भदेल को गुड़ से तोलकर सम्मान व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। खानपुरा क्षेत्र को विकास के माध्यम से अग्रणी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र कुड़ी, मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, घीसूलाल गढ़वाल, सीमा गोस्वामी, नगर निगम के पार्षद दुर्गा प्रसाद, हितेष प्रभा शर्मा, रंजन शर्मा, प्रकाश नोगिया, महोदव मोईन खान, सत्यनारायण, संजय जुनी, मुईन खान, यूसुफ, गणेश रावत, अतिक खान, भगवान सिंह, गणपत सिंह, किशन सिंह, जयचन्द्र सेवालिया, शैतान सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया चैक वितरण
18 व्यक्तियों को किया लाभान्वित

अजमेर, 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने 18 व्यक्तियों को शनिवार को चैक वितरित कर लाभान्वित किया।
श्रीमती भदेल ने वैवेकिक अनुदान कोष के माध्यम से जरूरतमंद 18 व्यक्तियों को एक-एक हजार रूपए का चैक वितरित किया।

सोहन शर्मा
आदर्श मण्डल अध्यक्ष
भाजपा
मो. 9413940595

error: Content is protected !!